राम जेठमलानी ने कहा 'क्रूक', जेटली ने ठोका 10 करोड़ का दावा, फंस गए केजरीवाल
मानहानि के पहले मामले में सुनवार्इ के दौरान केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को 'क्रूक' यानी बदमाश कहा था।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल का ग्रह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहा है। कपिल मिश्रा के आरोपों की मार झेल रहे केजरीवाल पर अरुण जेटली ने दस करोड़ का एक और मानहानी का केस दायर किया है।

मानहानि के पहले मामले में सुनवार्इ के दौरान केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को 'क्रूक' यानी बदमाश कहा था। जिससे आहत अरुण जेटली के वकील ने एक और दस करोड़ का मानहानी का केस फाइल किया है।
अरुण जेटली के वकील मानिक डोगरा का कहना है कि हमने केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगते हुए एक नया मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। डोगरा ने बताया कि जेठमलानी ने कोर्ट में बयान दिया है कि उन्होंने अपने क्लाइंट के विशेष निर्देश पर इस शब्द का इस्तेमाल किया है।
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली हार्इकोर्ट में दोनों पक्षों के बीच मानहानि के मामले को लेकर बहस चल रही थी। इसी दौरान जेठमलानी ने जेटली के लिए क्रूक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुर्इ थी। जेठमलानी ने कहा था कि उन्होंने अपने मुवक्किल के कहने पर इस शब्द का इस्तेमाल किया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications