कीमत बढ़ने से घबराने की जरुरत नहीं बस जमाखोर पर नकेल कसे राज्य सरकार: जेटली

जेटली ने कहा कि खाद्य पदार्थो की उपज जब पिछले साल की तुलना में अधिक हुई है, तो इसका मतलब है कि बिचौलिए इसे कहीं दबा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर मानसून की उम्मीद में जमाखोरी हो रही है। जेटली ने कहा कि जमाखोर स्थिति का लाभ उठा रहे हैं। प्याज और आलू जैसी सब्जियों की कीमतों में वृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
इस सप्ताह के शुरू में सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 67 फीसदी बढ़ा दिया और इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत ला दिया। सरकार इसके जरिए प्याज की जमाखोरी रोकना चाहती है। जेटली ने हालांकि कहा कि जहां तक प्याज की कीमत का सवाल है, यह अभी नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्याज की कीमत 70-100 रुपये तक पहुंच गई थी, जबकि इस वर्ष यह काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications