टीवी सीरियल प्रतिज्ञा के कलाकार अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती, परिजनों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार
टीवी सीरियल प्रतिज्ञा के कलाकार अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती, परिजनों ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार
मुंबई। टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह का किरदार निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले अभिनता अनुपम श्याम को सोमवार की रात मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टीवी और बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम को मुंबई के गोरेगांव स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

अनुपम श्याम को किडनी में संक्रमण के कारण अचानक बिगड़ी तबियत
62 वर्षीय अभिनेता अनुपम श्याम की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। किडनी में इन्फेक्शन बढ़ जाने के कारण अचानक उन्हें अस्पताला में भर्ती करवाया गया। बीती रात अनुपम श्याम की तबियत इतनी बिगड़ गई कि वो बेहोश होकर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। अनुपम श्याम की पिछले 9 महीने से डॉयलिसिस चल रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर जबरदस्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जिस कारण वो अभी तक अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे थे।

शुभचिंतकों ने आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी
अनुपम श्याम के एक शुभचिंतक ने ट्वीट कर उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। जैसे ही यह खबर फैली एक ट्विटर यूजर ने उसी के बारे में लिखा और आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने शुभचिंतक से अनुरोध किया कि वह किसी भी तरह की मदद के लिए जल्द ही उन्हें फोन करें। अनुपम श्याम की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए। कई यूजर्स अभिनेता की आर्थिक मदद करने के लिए आगे भी आए।

मनोज वापपेयी ने बढ़ाया मदद कर हाथ
अभिनेता के भाई, अनुराग ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक अस्पताल में उनकी डायलिसिस करवा रहे थे। लेकिन सोमवार को अचानक गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह परिवार अभिनेता के दोस्तों, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की चैरिटी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को वित्तीय सहायता देने के लिए पहुंचे हैं और सत्या फिल्म के हीरो मनोज वाजपेयी ने भी फोन करके अनुपम श्याम की मदद करने का आश्वासन दिया हैं। बता दें इस फिल्म में अनुपम श्याम ने भी भूमिका निभाई थी।

ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से हुए थे मशहूर
अनुपम श्याम को टीवी सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से काफी मशहूर हुए थे। अपनी असल जिंदगी में भी वो इसी नाम से मशहूर हो गए थे। अनुपम की मुख्य फिल्मों में 'सरदारी बेगम', 'बैंडिट क्वीन' 'हजार चौरासी की मां', 'दुश्मन', 'सत्या', 'दिल से', 'जख्म', 'प्यार तो होना ही था', 'कच्चे धागे', 'नायक', 'स्लमडाग मिलेनियर' और 'मुन्ना माइकल' सहित अन्य है। अनुपम श्याम की आखिरी फिल्म '706' थी जो 2019 में रिलीज हुई थी ।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के हैं मूल निवासी
अनुपम श्याम मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं और लखनऊ के भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स में पढ़ाई भी की। 1983 से लेकर 1985 तक उन्होंने अभिनय की ट्रेनिंग ली। साल 2011 में वे अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते दिखे थे। इसके बाद फिल्मों और सीरियल में एक्टिंग के लिए लगातार मुंबई में रह रहे हैं।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report












Click it and Unblock the Notifications