'धारा 371 नहीं 370 हटाई गई थी... इतालवी संस्कृति से कैसे समझ आएगा भारत?', अमित शाह का खड़गे पर तंज
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए राजस्थान में एक चुनावी रैली पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के निर्णय की भी आलोचना की थी। जिसको लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष की ओर धारा 371 का नाम लेने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस इतावली संस्कृति से देश को समझने का प्रयास करती है उससे पार्टी के नेताओं को भारत समझ में नहीं आने वाला।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज सकते हुए कहा कि इतालवी संस्कृति भारत के मूल विचार को न समझने के लिए जिम्मेदार है।

वहीं कश्मीर का उल्लेख करने की प्रासंगिकता पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने खड़गे के भाषण की एक क्लिप एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा, "यह सुनना शर्मनाक है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, कश्मीर से क्या वास्ता है?"
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रत्येक राज्य और नागरिक का जम्मू-कश्मीर पर अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का शेष भारत पर अधिकार है। कांग्रेस को पता नहीं है कि राजस्थान के कई वीर सपूतों ने कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, लेकिन यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है, बल्कि इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस पार्टी की इटालियन संस्कृति है भारत के मूल विचार को नहीं समझ रहे हैं।"
'धारा 371 नहीं 370 हटाई गई'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे के उस भाषण को लेकर चुटकी ली, जिसमें उन्होंने 370 की जगह गलती से अनुच्छेद 371 का जिक्र किया। शाह ने कहा, "कांग्रेस की जानकारी के लिए, यह अनुच्छेद 371 नहीं, बल्कि अनुच्छेद 370 था, जिसे मोदी सरकार ने निरस्त कर दिया था। हालांकि, ऐसी गलतियां होने की उम्मीद केवल कांग्रेस से ही की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications