जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर मोदी सरकार की मुरीद हुईं गुल पनाग, कही ये बात
नई दिल्ली। राज्यसभा से पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल को मोदी सरकार ने लोकसभा में चर्चा के लिए रखा है। इस बीच जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाने के मोदी सरकार के फैसले का कई सेलिब्रिटिज ने समर्थन किया है। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग भी शामिल हैं, उन्होंने ट्वीट करके मोदी सरकार के फैसले की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सरकार के फैसले को 'अविश्वसनीय साहसिक कदम' करार दिया, साथ ही लिखा कि 370 गया!

जानिए गुल पनाग ने धारा 370 पर क्या कहा
जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने संबंधी संकल्प के साथ राज्य पुनर्गठन बिल और आरक्षण संशोधन बिल पेश किया। दोनों ही बिल को सदन की मंजूरी मिल गई। पुनर्गठन बिल पर हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 125 और विपक्ष में 61 वोट पड़े। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर मोदी सरकार के बड़े फैसले के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।
'370 गया! यह अविश्वसनीय साहसिक कदम है'
बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग ने धारा 370 हटाए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। सोमवार को उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा, "370 गया! यह अविश्वसनीय साहसिक कदम है। गुड लक @PMOIndia @HMOIndia." इसके बाद गुल पनाग ने एक और ट्वीट किया, इसमें उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि अब आम कश्मीरियों का जीवन भी भविष्य में बेहतर होगा। और यह भी कि अब उनकी कनेक्टिविटी बहाल होने से हम ये जान सकेंगे कि वो क्या कहना चाहते हैं। #370Abolished"

दीया मिर्जा ने मोदी सरकार के फैसले पर क्या कहा
गुल पनाग के साथ-साथ कई और बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने धारा 370 के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। दीया मिर्जा ने ट्वीट करके कहा, ''लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और सतत विकास। पीएमओ और गृह मंत्रालय को शुभकामनाएं।'' वहीं कंगना रनौत ने मोदी सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर काफी समय से बहस हो रही थी। यह आतंकवाद मुक्त राष्ट्र की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications