महिला नेता की गरिमा भंग करने के आरोप में बाबुल सुप्रियो के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी

पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने उन्हें तीन बार समन भेजा लेकिन सुप्रियो ने उसका कोई जवाब नहीं दिया।'

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ कोलकाता की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस ने अलीपुर कोर्ट में बाबुल सुप्रीयो के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। पुलिस ने यह चार्जशीट तृणमूल कांग्रेस विधायक महुआ मोइत्रा द्वारा दायर शिकायत के आधार पर पेश की थी। आपको बता दें कि जनवरी में तृणमूल कांग्रेस की विधायक महुआ मोइत्रा ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि टीवी डिबेट के दौरान सुप्रियो ने अपने हावभाव और शब्दों से उनके खिलाफ 'अपमानजनक टिप्पणी' थी।

महिला नेता की गरिमा भंग करने के आरोप में बाबुल सुप्रियो के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी

अपनी शिकायत में उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रियो ने स्‍थानीय शराब के नाम से उनका नाम जोड़ा और उनका मजाक उड़ाना चाहा। इस पर चार जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की फुटेज सबमिट की गई है। पुलिस ने कोलकाता कोर्ट में मामले में चार्जशीट भी दायर कर दी है। पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने उन्हें तीन बार समन भेजा लेकिन सुप्रियो ने उसका कोई जवाब नहीं दिया।' इसे भी पढ़ें- मोदी के मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड से की सगाई, जहाज में शुरु हुई थी लव स्टोरी

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सुप्रियो ने कहा 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें करने दीजिए जो वो करना चाहते हैं। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।' उल्‍लेखनीय है बाबुल सुप्रियो केंद्र में उद्योग राज्‍य मंत्री हैं। वह आसनसोल से सांसद चुने गए हैं और पहली बार संसद पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+