मोदी के मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड से की सगाई, जहाज में शुरु हुई थी लव स्टोरी

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री और अपने जमाने के प्लेबैक सिंगर बाबुल सुप्रियो एक एयरहोस्टेस से सगाई कर ली है। बांग्ला मीडिया के मुताबिक बाबुल सुप्रियो अगस्त माह में शादी करेंगे। सुप्रियो के मंगेतर का नाम रचना शर्मा है जो पेशे से एयर होस्टेस हैं। सूत्रों के मुताबिक 1 अगस्त को दोनों की शादी हो सकती है। एयर होस्टेस ने किया खुलासा: फ्लाइट के अंदर होती थी अय्याशी, पायलट संग कॉकपिट में किया था सेक्स

Union Minister Babul Supriyo got engaged with airhostess Rachna Sharma

आनंद पत्रिका को दिए इंटरव्यू में बाबुल सुप्रियो ने अपने रिलेशन के बारे में खुल कर बात की। जब उनसे पूछा गया कि अचानक शादी का प्लान कैसे बन गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि ''पिछले दो साल से मेरी किस्मत में हवाई सफर ज्यादा लिख गया है। जमीन से हजारों फीट ऊंचाई पर रचना से मुलाकात हुई। ऐसा लग रहा था कि कोई इसकी स्क्रिप्ट लिखकर बैठा हो।'' OMG! रनवे पर एयर होस्‍टेस बन गईं मॉडल, बिकनी पहनकर कराया फोटो शूट

सुप्रियो ने कहा कि ''बाबा रामदेव से भी मेरी मुलाकात हवाई सफर के दौरान ही हुई थी। वे ही मुझे पॉलिटिक्स में ले आए। फ्लाइट में सफर के दौरान जब ये बातचीत हो रही थी तो वहां मौजूद रचना ने तुरंत कहा था कि मुझे टिकट मिला तो मैं जीत जाऊंगा।''

बाबुल ने बताया कि अगली फ्लाइट में रचना से फिर मुलाकात हुई। कुछ देर बात हुई और फिर नंबर अदान-प्रदान हो गया। उसके बाद दोनों में बातचीत शुरु हो गई। इन दो सफर के बीच केवल दस दिन का अंतर था।'' बता दें कि राजनीति में आने से पहले सिंगर रहे बाबुल सुप्रियो की यह दूसरी शादी है।

बाबुल सुप्रियो की पहली शादी रिया से 1995 में हुई थी। साल 2006 में दोनों में तलाक हो गया था। रिया और सुप्रियो की मुलाकात शाहरुख खान के एक प्रोग्राम में टोरंटो में हुई थी। दोनों से एक बेटी शर्मीली है जिसका जन्म 2002 में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+