दिल्ली: सुल्तानपुरी में कैशवैन से 4 बदमाशों ने 17 लाख रुपए लूटे
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला यहां के सुल्तानपुरी का है,जहां लुटेरे कैश वैन से 17 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जब कैश वैन के गार्ड ने विरोध किया तो उसे गोली लुटेरों ने गोली मार दी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार बाकी सवार 4 लुटेरों ने इस लूट को अंजाम दिया। बता दें कि बीती फरवरी में दिल्ली के ही कनॉट प्लेस में बदमाशों ने एक व्यक्ति को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया था।

घटना कनॉट प्लेस में ए ब्लॉक के गेट नंबर 8 पर घटी थी। कनॉट प्लेस में ए ब्लाक स्थित ICICI बैंक के करीब बदमाशों ने एक मनी चेंजर से बैग छीनने की कोशिश की। जब पीड़ित युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी थी।
वहीं बीते साल सितंबर में दिल्ली के करावल नगर में 60 लाख रुपए की बैंक लूट हुई थी। करावल नगर की घटना में चार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कैशवैन से 60 लाख रुपये लूट लिए। जब लूटपाट हुई थी तो उस दौरान वैन में कैशियर मनवीर, सुरक्षा गार्ड प्रदीप, चालक आदिल थे। इस घटना में मनवीर और प्रदीप घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications