शहीदों को श्रद्धांजलि: कार्यक्रम में उड़ाए गए नोट, जमा हुए 1 करोड़ रुपए
सूरत। हाल ही में हुए उरी हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात के सूरत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने खूब नोट उड़ाए।

इस कार्यक्रम में इतने अधिक नोट उड़ाए गए कि जब उन्हें इकट्ठा किया गया तो वे एक करोड़ रुपए निकले। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि इन पैसों को शहीदों के परिवारों को भेज दिया जाएगा।
आपको बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें अब तक 17 जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस हमले में घायल 3 और जवानों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते यह संख्या बढ़कर 20 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications