सेना भर्ती घोटाले में CBI की छापेमारी, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 अधिकारियों पर केस दर्ज

नई दिल्‍ली। सेना भर्ती में घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की है। वहीं इस मामले में सीबीआई की ओर से सेना के 17 अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई दस्‍तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने जो बयान जारी किया है उसके मुताबिक कुल 30 जगहों पर छापेमारी की गई है। इसमें बेस अस्‍पताल, छावनी, सेना के अन्‍य प्रतिष्‍ठानों, कपूरथला, भठिंडा, दिल्‍ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, जोरहाट और चिरांगों शामिल है।

सेना भर्ती घोटाले में CBI की छापेमारी, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 17 अधिकारियों पर केस दर्ज

सीबीआई ने बताया कि सेना भर्ती घोटाला मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार, सिपाही आदि सहित 17 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेना मुख्‍यालय ने इस संबंध में खुद सीबीआई को लिखित शिकायत दी थी। सेना मुख्‍यालय ने सीबीआई को बताया था कि भर्ती कांड में पैसे नगद के अलावा चेक के जरिए भी दी गई थी। इतना ही नहीं पैसे बैंक टू बैंक भी ट्रांसफर किए गए थे। आपको बता दें कि सेवा चयन बोर्ड के माध्‍यम से अधिकारियों और अन्‍य रैंकों की भर्ती में घूस और अनियमितताओं से संबंधित आरोपों पर 6 निजी व्‍यक्तियों पर भी केस दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+