पुलवामा के त्राल में सेना की पेट्रोल पार्टी पर फायरिंग, सेना ने इलाके को घेरा
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हमला उस सयम हुआ जब सेना दरवाजे-दरवाजे जाकर लोगों से पूछताछ कर रही थी।
श्रीनगर। साउथ कश्मीर के पुलवामा से खबर आ रही है कि यहां पर सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की है। इलाके को घेर लिया गया है और सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जारी है सेना और आतंकवादियों के बीच फायरिंग
एक पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया है कि यहां से कई बार गोलियों की आवाज सुनी गई। इसके बाद 50 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हमला उस सयम हुआ जब सेना दरवाजे-दरवाजे जाकर लोगों से पूछताछ कर रही थी। अभी सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग कर युद्धविराम को तोड़ा जा रहा है। शनिवार को भी नौशेरा सेक्टर में फायरिंग हुई इसमें दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। आसपास के सभी गांवों को खाली करा दिया गया है और स्कूलों में अनिश्चितकालीन छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
सेना ने फिर से शुरू किया कासो
कश्मीर में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या के बाद से ही सेना का रुख और आक्रामक हो गया है। अब इसी रुख के तहत सेना ने एक ऐसे काम को करने का फैसला किया है जिसे वह 15 वर्ष पहले बंद कर चुकी है। सेना ने तय किया है कि वह फिर से कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन यानी कासो को वापस लाएगी और आतंकियों के खिलाफ स्थानीय अभियान चलाएगी। कासो को साउथ कश्मीर के कुलगाम, पुलवामा, त्राल और शोपियां में चलाने के अलावा बडगाम में भी चलाया जाएगा। साउथ कश्मीर की ये वहीं जगह हैं जहां पर इन दिनों कई तरह की आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications