जब हमें जरूरत होगी सीमा पार जाकर करेंगे स्ट्राइक- भारतीय सेना
सेना के अधिकारी ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक फिर की जा सकती है, जब जरूरत पड़ेगी हम सीमा पार जाकर करेंगे स्ट्राइक, हम लोगों के बीच संदेश देने में हुए सफल, घुसपैठ की कोशिशों को किया नाकाम
नई दिल्ली। पिछले वर्ष जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था उसके बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया था, हालांकि पाकिस्तान ने कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक की बात को स्वीकार नहीं किया लेकिन भारत ने इसका पुख्ता दावा किया है। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक एक बड़ा अभियान था, इस स्ट्राइक के जरिए हमने देश में यह संदेश दिया है कि जरूरत पड़ने पर एलओसी की सीमा को भी पार किया जा सकता है।

लेफ्टिनेंट जनरल अंबू ने कहा कि जब हम चाहेंगे और हमें इसकी जरूरत महसूस होगी एलओसी का उल्लंघन करेंगे और सीमा पार जाकर स्ट्राइक करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए हम एक बड़ा संदेश देने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की तमाम कोशिशें की गई गई हैं, लेकिन हमने अधिकतर कोशिशों को विफल किया है। जिसकी वजह से घुसपैठ की घटनाओं में जबरदस्त कमी आई है। लेफ्टिनेंट जनरल अंबू ने कहा कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर स्थिति नियंत्रण में है, हम घुसपैठ की कोशिशों से काफी मजबूती से निपट रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के बारे में कुछ अनकही बातें
चीन के साथ जिस तरह से डोकलाम मुद्दे पर दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के सामने आई गई थीं, उसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी बिगड़ गए थे। हालांकि इस मुद्दे को दोनों देशों ने सुलझा लेने का दावा किया है, लेकिन जिस तरह से लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच नोंकझोंक हुई थी, उसपर लेफ्टिनेंट जनरल अंबू ने कहा कि दोनों देशों के सेनाओं के बीच बैठक चल रही है, दोनों सेनाओं के बीच बात करने के लिए हॉटलाइन उपलब्ध नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि डोकलाम जैसी स्थिति यहां नहीं होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications