हिजबुल के आतंकी टाइगर को खत्म करने वाले जांबाज मेजर शुक्ला की हालत गंभीर

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी समीर टाइगर को पुलवामा एनकाउंटर में गोलियों से भूनने वाले मेजर रोहित शुक्ला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो एनकाउंटर के दौरान घायल हो गए थे। आतंकी टाइगर ने एक वीडियो में मेजर शुक्ला को धमकी देते हुए कहा था कि मां का दूध पिया है तो सामने आ। उसके बाद सोमवार को पुलवामा के द्राबगांव में हुए एनकाउंटर में मेजर शुक्ला ने अपनी टीम के साथ आतंकियों के ठिकानों पर धावा बोलकर, अपने चैलेंज को पूरा किया। इस एनकाउंटर में सेना ने एक अन्य हिजबुल के आतंकी को भी मार गिराया।

हिजबुल के आतंकी को खत्म करने वाले मेजर शुक्ला की हालात गंभीर

एनकाउंटर के दौरान मेजर शु्क्ला को भी गोलियां लगी है, जिनका श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेजर शुक्ला को सीने में चोटें आई हैं और इस वक्त उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मेजर शुक्ला के साथ एक अन्य जवान भी घायल है। मेजर शुक्ला को पुलवामा के शादीमार्ग इलाके में 44 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात किया गया है और गांव द्राबगांव उनके यूनिट के अंतर्गत आता है।

मेजर शुक्ला को धमकी भरे एक वीडियो में आतंकी टाइगर ने चैलेंज दिया था कि मां का दूध पिया है तो सामने आ। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के 24 घंटे के भीतर मेजर ने अपनी एक टीम बनाई और द्राबगांव में हिजबुल के आतंकियों के ठिकाने लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ घंटों बाद मेजर शुक्ला ने एनकाउंटर में टाइगर को गोलियों से भून डाला।

समीर भट्ट उर्फ समीर टाइगर का 2.15 बजे खात्मा हो गया, जो कि एक घर में घुस के छिप कर लड़ रहा था। इस एनकाउंटर में हिजबुल का एक अन्य आकिब मुस्ताक नाम का आतंकी भी मारा गया। बुरहान वानी की मौत के बाद यह भट्ट दक्षिण कश्मीर में दूसरा पोस्टर बन चुका था, जो सेना के निशाने पर था। नवंबर 2017 में भट्ट एक अमेरिकी गन लेकर खड़ा था, जिसके बाद वो चर्चा में आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+