मेजर हांडा पर इस कदर सवार थी शैलजा की दीवानगी, 6 महीने में की 3000 कॉल, ऐसे आए दोनों करीब

Recommended Video

    Shailza Dwivedi को पहली बार देखते ही लट्टू हो गया था Nikhil Handa | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। इंडियन आर्मी में मेजर अमित द्विवेदी की पत्‍नी शैलजा द्विवेदी (35) की शनिवार को हत्‍या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सेना के ही एक और मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि निखिल और शैलजा के बीच अफेयर था। निखिल शादी करना चाहता था लेकिन शैलजा इंकार कर रही थी जिसके चलते उसने हत्‍या को अंजाम दिया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है कई और खुलासे हो रहे हैं। पता चला कि निखिल और शैलजा के बीच करीबी इस हद तक थी कि बीते 6 महीने में उसने शैलजा को 3000 बार कॉल किया था।

    तीन साल से एक दूसरे को जानने-समझने लगे थे निखिल और शैलजा

    तीन साल से एक दूसरे को जानने-समझने लगे थे निखिल और शैलजा

    शैलजा और हांडा 2015 से ही एक-दूसरे को जानते थे। शुरुआत तब हुई जब शैलजा के पति नागालैंड के दीमापुर में पोस्टेड थे। यहीं पर मेजर हांडा भी तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, आधिकारिक कार्यक्रमों और अन्य सोशल इवेंट्स में दोनों की मुलाकात होने लगी। शैलजा और हांडा दीमापुर में पड़ोसी भी थे। हांडा वहां अकेले रहते थे।

    शैलजा जब दिल्‍ली आई तो दूरी बर्दाश्‍त नहीं कर पाए मेजर हांडा

    शैलजा जब दिल्‍ली आई तो दूरी बर्दाश्‍त नहीं कर पाए मेजर हांडा

    कहा जा रहा है कि जब 2 महीने पहले मेजर अमित परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए, तब से मेजर हांडा शैलजा से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह भी दावा किया कि मेजर निखिल हांडा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हांडा ने कहा है कि जब शैलजा ने उसके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आगे जारी रखने से इनकार कर दिया तब उसने हत्या कर दी।

    पति की चेतावनी के बाद हांडा से अफेयर खत्‍म करने लगी थीं शैलजा

    पति की चेतावनी के बाद हांडा से अफेयर खत्‍म करने लगी थीं शैलजा

    अंग्रेजी वेबसाइट मेल टूडे के मुताबिक मेजर अमित को हांडा और शैलजा के अफेयर के बारे में जानकरी हो गई थी। उन्‍होंने अफेयर खत्‍म करने की चेतावनी दी थी। शैलजा ने अफेयर खत्म करने की कोशिश शुरू कर दी थी। उन्होंने हांडा से बात करना बंद कर दिया था और पति के साथ दिल्ली आ गई थी।

    हत्‍या को हादसे की शक्‍ल देने के लिए किया ऐसा

    हत्‍या को हादसे की शक्‍ल देने के लिए किया ऐसा

    निखिल ने हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए उसके चेहरे को गाड़ी से कुलच दिया और वहां से सीधा अपने घर चला गया। उसने अपना फोन बी बंद कर दिया। जब इस हत्या की खबर उसने टीवी पर देखी तो कुछ घंटों तक तो अपनी गाड़ी में ही घूमता रहा और फिर वहां से मेरठ चला गया।

    मिसेज इंडिया अर्थ 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी थीं शैलजा

    मिसेज इंडिया अर्थ 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी थीं शैलजा

    मूल रूप से अमृतसर की रहने वाली शैलजा की उम्र 35 साल थी। शैलजा योग करती थीं। उनके लाइफ में खुशियां, अफसर पति ओर रुतबा सब कुछ था। आत्मविश्वासी, खुशमिजाज, जिंदादिल शैलजा इसी बलबूते मिसेज इंडिया अर्थ 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी थीं। शैलजा एक फैशन मैगजीन की कवर गर्ल भी रह चुकी थीं। उन्होंने अर्बन प्लानिंग में एमटेक की डिग्री हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने ट्रैवल एंड टूरिज्स से बैचलर्स और जिऑग्राफी से मास्टर्स किया हुआ था। मेजर अमित और शैलजा की शादी 2009 में हुई थी। शैलजा को डांसिंग, कुकिंग, बॉलिवुड म्यूजिक और हिंदी फिल्में देखने का बहुत शौक था। मिलनसार होने की वजह से शैलजा का फ्रेंड सर्कल भी काफी बड़ा था। अर्बन प्लानिंग में एमटेक शैलजा लेक्चरर थीं। हाल फिलहाल वह एक एनजीओ के साथ भी जुडी हुई थीं। शैलजा और अमित के 6 साल का एक बेटा भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+