जम्मू कश्मीर के बारामूला में आर्मी कैंप से AK-47 के साथ जवान लापता
जवान की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो भी लगातार संपर्क में है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में अपने कैंप से प्रादेशिक सेना का एक जवान अपनी एके-47 बंदूक के साथ लापता हो गया है। जवान का नाम जहूर ठाकुर है और वो पुलवामा का रहने वाला है। जवान बारामूला के गंटमुला आर्मी कैंप में तैनात था। जवान के लापता होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने मामले की जांच जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जवान जहूर ठाकुर बुधवार देर रात से लापता है। सुरक्षाबलों को अभी तक जवान के लापता होने के कारण का पता नहीं चला है। लापता जवान की तलाश में एक टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जवान की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो भी लगातार संपर्क में है।












Click it and Unblock the Notifications