पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नौगाम सेक्टर में सेना का जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया।
नौगाम (जम्मू-कश्मीर)। पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। एलओसी के पास स्थित नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग का दौर जारी है। पिछले दो दिन में पाकिस्तान की फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हुए हैं।

आखिर कब सुधरेगा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने सीमापार से जमकर फायरिंग की जिसमें एक जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से नौसेरा सेक्टर में भी सीमापार से फायरिंग की गई है। इसमें स्कूल के कुछ बच्चे फंस गए थे, जिन्हें सेना ने सुरक्षित निकाला। वहीं पाकिस्तान ने मंजकोट इलाके में भी फायरिंग की है। पिछले दो दिनों में पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हुए हैं।
पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी राजौरी के मंजकोट में सीजफायर तोड़ते हुए लगातार फायरिंग की गई। सोमवार को हुए युद्धविराम उल्लंघन में एक बच्ची समेत सेना में नायक मुद्दस्सर अहमद शहीद हो गए थे। वहीं पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक आठ साल की बच्ची की भी मौत हो गई थी। यह बच्ची जम्मू के पुंछ की रहने वाली थी। नायक मुद्दस्सर अहमद दक्षिण कश्मीर के त्राल के रहने वाले थे। वह त्राल के गांव दूछू गांव के निवासी थे। इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान युद्धविराम उल्लंघन किया था उसमें लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गए थे। पाकिस्तान ने मंजकोट इलाके में भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। देखिए फायरिंग का वीडियो...
#WATCH: Ceasefire violation by Pakistan in J&K's Manjakote earlier today, gunshots heard. pic.twitter.com/vXNLEBw5Ce
— ANI (@ANI_news) July 18, 2017












Click it and Unblock the Notifications