आतंकियों को पंजाब में मजे से मिलती सेना की ड्रेस
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) सोमवार को गुरदासपुर में सेना की ड्रेस पहन कर आए थे आतंकी। पहले तो लोगों को समझ ही नहीं आया कि ये कौन है। पर पंजाब को जानने वाले बताते हैं कि राज्य के सभी छोटे-बड़े शहरों में सेना की ड्रेस मजे से खरीदी जा सकती है। गुरुदासपुर, खन्ना, मुक्तसर, मोहाली वगैरह में ये मिलती बाजारों से।
सेल पर हो रोक
हालांकि कायदे से सेना की वर्दी की सेल पर रोक होनी चाहिए, पर इस तरह का कोई कदम उठाने के लिए तैयार नहीं है। चंडीगढ़ की पत्रकार राजेन्द्र कौर ने बताया कि पंजाब में सेना की वर्दी पहनकर पहले भी आतंकी हमले करते रहे हैं आतंकवाद के दौर में।
फर्क कठिन होता है
आप सेना के किसी भी रेजीमेंट की वर्दी, टोपी वगैरह खरीद सकते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाली ड्रेस सेना की असली ड्रेस से भिन्न होती है, पर दोनों में फर्क करना कठिन होता है।
आतंकियों के पास मिले जीपीएस ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, पाक से आये थे आतंकी
बाजार से लेते
सूत्रों ने बताया कि सेना के ही अफसर और जवान भी बाजार से बीच-बीच में अपनी ड्रेस खरीद लेते हैं। बहरहाल, इस पर रोक तो लगनी चाहिए ताकि सेना की वर्दी पहनकर आने वाले आतंकियों की फौरन पहचान हो सके।













Click it and Unblock the Notifications