LOC पर घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने 3000 अतिरिक्त सैनिकों को किया तैनात

नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों को भेजने की कोशिशों को देखते हुए भारतीय सेना ने सीमा पर अतिरिक्त 3,000 सैनिकों को तैनात किया है। जम्मू-कश्मीर में ऐसे किसी भी घुसपैठ के प्रयासों को रोकने सेना द्वारा उठाया गया यह बड़ा कदम है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर घुसपैठ को रोकने के लिए एक अतिरिक्त ब्रिगेड तैनात की गई है और इस कदम के अच्छे परिणाम भी मिले हैं।

Army deploy 3000 additional troops to prevent infiltration at LOC

सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात अतिरिक्त जवान घुसपैठ की सभी बड़ी कोशिशों को नाकाम करने में सफल रहे हैं और आतंकवादियों को एलओसी पार करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना इस साल आतंकवादियों को सीमा पार भेजने में बहुत अधिक सफलता हासिल करने में विफल रही है। अक्टूबर-नवंबर में भारी बर्फबारी के चलते घुसपैठ के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, इसलिए आतंकी इससे पहले घुसपैठ के भारी प्रयास करते हैं।

Recommended Video

    Ladakh में Indian Army के साथ पेट्रोलिंग करेंगे Bactrian Camels, जानिए इनकी खासियत | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना एलओसी पर पूरी तरह से सक्रिय है और हाल ही में उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की एक-दो अतिरिक्त बटालियन मौजूद हैं, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि वे चीनी सेना के समर्थन में भारत पर दबाव बनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी ऐसा करने की कोशिश करते हैं, तो भी भारतीय सेना ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: Ladakh tension:भारतीय सेना को DBO में मिली एक नई उम्मीद, 10,000 साल पुराना है कनेक्शन

    बता दें कि पाकिस्तान संघर्ष विराम उल्लंघन को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में जारी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर का दौरा किया था। यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर आगे के स्थानों का दौरा किया और वहां सैनिकों की परिचालन तैयारियों की पहली बार समीक्षा की। श्रीनगर में सेना प्रमुख को चिनार कोर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा स्थिति पर जानकारी भी दी गई। बता दें कि पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन उस समय तेज कर दिया है जब भारत और चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष में लगे हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+