लगातार बढ़ रहे आतंकी हमलों के बीच आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी आज जाएंगे जम्मू कश्मीर

सेना प्रमुख आज जम्मू कश्मीर जाएंगे और सेना के अधिकारियों के साथ वह यहां सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही आर्मी चीफ सुरक्षा को लेकर सेना अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। बता दें कि आर्मी चीफ बनने के बाद उपेंद्र द्विवेदी का यह दूसरा जम्मू कश्मीर दौरा है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा को लेकर लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। एक के बाद एक लगातार आतंकी वारदात भी सामने आ रही है। इस बीच बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख किसी भी समय जम्मू कश्मीर पहुंच सकते हैं। जिस तरह से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं वहां भी सेना प्रमुख जा सकते हैं।

upendra dwivedi

बता दें कि 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी यह उनका दूसरा जम्मू दौरा है। अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा करने के लिए शीर्ष कमांडरों से मिलेंगे।

इस दौरान स्थानीय सेना कमांडर जनरल द्विवेदी को क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। जम्मू में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए यह दौरा महत्वपूर्ण है। व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा और उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार भी सुरक्षा बैठक में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+