आर्मी चीफ मुकुंद नरवणे का फील्ड कमांडर्स को मैसेज, किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने फील्ड कमांडरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही किसी ऑपरेशन के लिए भी तैयारी रखने को कहा है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। आर्मी चीफ का फील्ड कमांडर्स को अलर्ट रहने का ये मैसेज ऐसे समय दिया गया है, जब चीन के साथ सीमा पर रिश्तों पर काफी तनाव है।

भारत के अपने पड़ोसियों के साथ रिश्तों में इस समय काफी तनाव है। चीन के साथ लद्दाख में तनाव है तो एलओसी पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने भी हाल ही में एक डॉक्यूमेंट में ये कहा था कि चीनी सेना ने लद्दाख में अतिक्रमण किया है और चीन की आक्रामकता से पूर्वी लद्दाख में स्थिति संवेदनशील है। यहां हालात बिगड़ सकते हैं। हालांकि बाद में इस डॉक्यूमेंट को साइट से हटा लिया गया था।
भारत और चीन के बीच लद्दाख में तनाव की खबरें मई के महीने से लगातार आ रही हैं। लगातार कई रिपोर्ट में ये दावा किया है कि चीन ने भारत की जीन पर कब्जा कर लिया है। गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी। झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिकों के शहीद हो गए थे। इसके बाद से लगातार कई दौर की बातचीत दोनों देशों के बीच हो चुकी है लेकिन कोई हल निलकलता अभी तक नहीं दिखा है। ना ही चीन ने वापस जाने को लेकर कोई भरोसा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications