'लोगों ने मेरा मिस यूज किया', लिख आर्मी कैप्टन ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में इंडियन आर्मी के एक कैप्टन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला शुक्रवार का है। कैप्टन की पहचान जयंत कुमार एम (46) के रूप में हुई है और उनकी लाश सरकारी आवास में चादर के सहारे पंखे से लटकती मिली है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें खुदकुशी के कारणों का जिक्र है। जयंत मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि कैप्टन जयंत कुछ दिनों से तनाव में थे। वो वसंत विहार में सरकारी आवास में अकेले रहते थे और 1 सेंट्रल बेस पोस्ट ऑफिस, राव तुलाराम मार्ग, आर्मी यूनिट में कार्यरत थे। शुक्रवार की दोहपर तक जब वो आवास से बाहर नहीं आया तो उनके साथियों ने पता लगाया जिसके बाद उनका शव पंखे से लटकता पाया गया। कैप्टन ने अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने मिसयूज किए जाने का आरोप लगाया है। लिखा है कि लोगों ने उसकी मासूमियत का दुरुपयोग किया और एक व्यक्ति का नाम भी लिया है। मैं ईमानदार और निर्दोष हूं।
लोगों ने मेरा मिस यूज किया, लेकिन मैं उन्हें अब और गलत नहीं करने दूंगा। मुझे सीनियर्स ने भी कोई राह नहीं दिखाई। मैं सेना के लिए फिट नहीं हूं। जयंत कुमार एम के 2 बच्चे हैं और सभी बेंगलुरु में रहते हैं। पुलिस ने उनके परिवार को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications