जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादी को सेना और पुलिस ने किया ढेर
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादी को सेना और पुलिस ने किया ढेर
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इतनी सख्त चौकसी के बावजूद आतंकवादी यहां से घुसपैठ करने की नापाक कोशिश करते ही रहते हैं। सोमवा को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करते एक आतंकी भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मार गिराया है। इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में राइफल और युद्ध जैसे अन्य जैसे अन्य विस्फाेटक सामान भी बरामद हुए हैं।

श्रीनगर रक्षा विभाग के पीआरओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के जुमागुंड, कुपवाड़ा में संयुक्त अभियान में इस आतंकवादी को मार गिराया गया है।आतंकवादी ने भागने की कोशिश की और घात लगाकर बैठी सेना ने हमला कर दिया। इस आतंकी के पास से एक एके सीरीज राइफल और युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications