भारत-पाक सीमा पर गृहमंत्री ने सेना को किया अलर्ट, पाक पर बरस सकती है आफत
गुरदासपरु। पंजाब के गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसिंयां हाई अलर्ट पर हैं। वहीं गृह मंत्रालय ने भारत पाक सीमा पर सेना को अलर्ट कर दिया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ को पंजाब पाक बॉर्डर पर अलर्ट होने का आदेश दे दिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब सहित आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाते हुए हाई अल्रर्ट घोषित कर दिया हैा।
वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरन रिजुजू ने कहा कि अभी भी स्टेशन पर ऑपरेशन चल रहा है। ऐसे में इस मामले में ज्यादा कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 3 से 4 आतंकियों के होने की संभावना है।
पंजाब में आतंकी हमला, थाने में घुसकर आतंकी कर रहे हैं फायरिंग
वहीं सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के अंदेशा है। माना जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तान के रास्ते पंजाब में दाखिल हुए हैं। उधर इस आतंकी हमले पर पीएम मोती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोवाल के साथ सुरक्षा एजेंसियों की मीटिंग चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications