आर्म्ड फोर्सेज टिब्यूनल ने एडमिरल बिमल वर्मा के याचिका पर केंद्र को 3 सप्ताह में जवाब देने को कहा
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख बनाए जाने को लेकर अंडमान निकोबार कमांड के चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने एक बार फिर आर्म्ड फोर्सेज टिब्यूनल में याचिका दायर कर दी है। इस याचिका को संज्ञान में लेते हुए आर्म्ड फोर्सेज टिब्यूनल ने तीन सप्ताह के अंदर केंद्र से जवाब मांगा है।

आपको बता दें कि डमिरल वर्मा का कहना है कि उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज कर उनके जूनियर को सरकार नया नौसेना प्रमुख सरकार बनाने जा रही है। गुरुवार को सुबह 10.30 बजे ट्रिब्यूनल में इस मामले की सुनवाई हुई।
इससे पहले भी वाइस एडमिरल वर्मा ट्रिब्यूनल गए थे। उन्होंने ट्रिब्यूनल की सलाह पर अपनी याचिका वापस ले ली थी। उसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्रालय में 11 अप्रैल को नेवी एक्ट के तहत सरकार के फैसले के खिलाफ वैधानिक शिकायत दायर की, लेकिन दस दिन बीत जाने के वावजूद अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस वजह से वाइस एडमिरल वर्मा दोबारा ट्रिब्यूनल पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications