अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, लिखा- प्यार में हूं

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियादेस ने जन्म के बाद बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो बेटे को गोद में लिए हुए हैं। 9 दिन के अपने बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में गैब्रिएला ने लिखा है, थकी हूं लेकिन प्यार में हूं।

18 जुलाई को दिया था बेटे का जन्म

18 जुलाई को दिया था बेटे का जन्म

गेब्रिएला डेमेट्रियादेस ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। मॉडल डिजाइनर गेब्रिएला और अर्जुन एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। कुछ समय पहले अर्जुन ने फोटो शेयर कर गेब्रिएला के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। 17 जुलाई को गेब्रिएला को अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

अर्जुन रामपाल की बेटियां भी खुश

अर्जुन रामपाल की बेटियां भी खुश

17 जुलाई को अर्जुन रामपाल, उनकी दोनों बेटियां और गेब्रिएला के माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन और गैब्रिएला को घर में नया मेहमान आने की बधाई दी है। मानव मंगलानी ने भी इंस्टा पर अर्जुन और उनकी बेटियों की एक तस्वीर शेयर कर लिखा- अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड की डिलीवरी के बाद बेटियों के साथ।

अर्जुन ने बीते साल खत्म कर लिया था पहली पत्नी मेहर से रिश्ता

अर्जुन ने बीते साल खत्म कर लिया था पहली पत्नी मेहर से रिश्ता

2018 में अर्जुन रामपाल और ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक ले लिया था। दोनों ने अपनी 20 साल की शादी के खत्म कर लिया था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां, मायरा और माहिका हैं। अर्जुन की बेटियां भी लगातार गैब्रिएला का ख्याल रख रही हैं। गैब्रिएला मिस इंडियन प्रीमियर लीग बॉलीवुड 2009 में भाग लेकर पहली बार चर्चा में आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+