प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे अर्जुन रामपाल, शेयर की फोटो
नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव्स पहुंचे हैं। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी के 2 बच्चे हैं। ऐसे में हाल ही में रामपाल ने तीसरी बार पिता बनने की बात का खुलासा करते हुए गैब्रिएला के बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थी। अब के गैब्रिएला के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव्स पहुंचे हैं और वहां से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने गैब्रिएला के साथ समुद्र में बैठे हुए फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में लिखा है कि- 'जब आप इस सब के साथ जागते हैं तो जान जाते हैं कि आप भाग्यशाली हैं।'
View this post on InstagramWhen you wake up to this, you know you are blessed. #Maldives #anantaraveli #thelife
A post shared by Arjun (@rampal72) on
अर्जुन और मेहर ने खत्म की 20 साल की शादी
बता दें कि 2018 में अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया से एक दूसरे से अलग होकर अपनी 20 साल की शादी के खत्म कर दिया था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। मिस इंडिया रहीं मेहर और अर्जुन को साल 2015 में ही बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। तब से दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं।

'हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे'
अर्जुन रामपाल और मेहर ने रिश्ते को खत्म करते हुए साझा बयान जारी कर कहा था कि '20 साल के खूबसूरत सफर के बाद हम अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम हमेशा एक-दूसरे के लिए रहे हैं और आगे भी ऐसे ही रहेंगे। हम एक परिवार हैं और एक-दूसरे के लिए ये प्यार भी ऐसे ही रहेगा खासकर हमारे बच्चों माहिका और मायरा के लिए। रिश्ते खत्म हो जाते हैं लेकिन प्यार रहता है।'

उड़ी थीं अर्जुन और सुजैन खान की अफेयर की खबरें
कुछ समय पहले अर्जुन और ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नि सुजैन खान के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। तब ये भी कहा जा रहा था कि अर्जुन मेहर को तलाक देकर सुजैन के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकन शादी खत्म होने के बाद अर्जुन गैब्रिएला के साथ दिखाई पड़ने लगे।
यह भी पढ़ें- शादी के 20 साल बाद एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी से हुए अलग, सिंगल होने पर लड़कियां हुईं खुश












Click it and Unblock the Notifications