शादी के 20 साल बाद एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी से हुए अलग, सिंगल होने पर लड़कियां हुईं खुश

जहां बॉलीवुड इन दिनों शादी की जश्न में डूबा है, वहीं इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अलग होने का फैसला लिया है। अर्जुन और मेहर ने एक साझा बयान जारी कर बताया कि वो अपने 20 साल पुरानी शादी को खत्म कर रहे हैं।

Arjun Rampal, Mehr Jesia

नई दिल्ली। जहां बॉलीवुड इन दिनों शादी की जश्न में डूबा है, वहीं इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने अलग होने का फैसला लिया है। अर्जुन और मेहर ने एक साझा बयान जारी कर बताया कि वो अपने 20 साल पुरानी शादी को खत्म कर रहे हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें तो काफी समय से आ रही थीं, लेकिन अब इस बयान के साथ इस खबर पर मुहर भी लग गई है। अर्जुन और मेहर ने बयान में ये भी कहा कि वो अपनी दोनों बेटियों के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

'हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे'

'हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहेंगे'

बॉलीवुड के हार्टथ्रॉब अर्जुन रामपाल अपनी मिस इंडिया पत्नी से शादी के 20 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर कहा, '20 साल के खूबसूरत सफर के बाद हम अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम हमेशा एक-दूसरे के लिए रहे हैं और आगे भी ऐसे ही रहेंगे। हम एक परिवार हैं और एक-दूसरे के लिए ये प्यार भी ऐसे ही रहेगा खासकर हमारे बच्चों माहिका और मायरा के लिए। रिश्ते खत्म हो जाते हैं लेकिन प्यार रहता है।'

दोनों की हैं दो बेटियां

दोनों की हैं दो बेटियां

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने साल 1998 में शादी की थी। मेहर मिस इंडिया और एक सफल मॉडल रह चुकी हैं। दोनों की दो बेटियां, 16 साल की माहिका और 13 साल की मायरा हैं। दोनों की इससे पहले भी अलगाव की खबरें आ चुकी थीं। साल 2015 में दोनों को बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था, जिसके बाद तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि इसके बाद अर्जुन ने ट्विटर पर सफाई दी थी कि वो किसी और के लिए वहां गए थे।

आई थी अर्जुन रामपाल की अफेयर की खबरें

आई थी अर्जुन रामपाल की अफेयर की खबरें

अर्जुन रामपाल का ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ अफेयर की खबरें कई बार आ चुकी हैं। अफवाहें तो यहां तक उड़ी थीं कि अर्जुन मेहर को तलाक देकर उनसे शादी कर सकते हैं। अर्जुन और मेहर के तलाक से फैंस का दिल जरूर टूट गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के तलाक पर अपना रिएक्शन दिया है। जहां फैंस दुखी हैं कि दोनों अलग हो रहे हैं, वहीं कुछ लड़कियां इसलिए भी खुश हैं कि अर्जुन अब फिर से सिंगल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने लिया केंद्रीय मंत्री का फिटनेस चैलेंज, लेकिन इस कारण होना पड़ा ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+