मारपीट मामले से अर्जुन रामपाल ने किया इंकार, कहा-कहां से ऐसी न्यूज बनाते हैं लोग?

नाइटक्लब मारपीट मामले में अर्जुन रामपाल ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

नई दिल्ली। दिल्ली के नाइट क्लब में मारपीट के मामले में बॉलिवुड अभिनेता अर्जन रामपाल पर एफआईआर दर्ज किया गया है। उन पर एक शख्स पर कैमरा फेंककर चोट पहुंचाने का आरोप लगा है, लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद एक्टर ने खुद पर लगाए गए इन आरोपों से साफ इंकार किया है। अर्जुन रामपाल ने खुद पर मारपीट के लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है।

 Arjun Rampal denies assault allegations: Where do people make this news up from

ट्विट कर दी सफाई

अर्जुन ने ट्विट करते हुए लिखा कि उनपर लगाए गए आरोप गलत है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। अर्जुन आगे लिखते है कि पता नहीं लोग कहां से न्यूज बना लेते हैं। उन्होंने लिखा कि सुबह उठते ही उन्हें ये खबर मिली। उन्हें पास लोगों के मैसेज की बाढ़ आ गई ती, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर सफाई दी और खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया।

क्‍या है पूरा मामला

फोटोग्राफर के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। वो दिल्‍ली में अपने दोस्‍तों संग एक नाइट क्‍लब गए थे। उस क्‍लब में अर्जुन रामपाल डीजे प्‍ले कर रहे थे। इस दौरान फोटोग्राफर ने अर्जुन की फोटो ले ली जिससे वो नाराज हो गए। उन्‍होंने फोटोग्राफर का कैमरा छीनकर फेंक दिया। क्‍लब में ही मौजूद एक शख्‍स के सिर पर कैमरा गिरा और उसे चोट लग गई।

पीड़ित ने जब वजह जानने की कोशिश की तो बाउंसर्स से उसे बाहर निकाल दिया। पीड़ित का नाम शोभित है। शोभित का कहना है कि घटना सुबह 3.30 बजे हुई, मुझे नहीं पता आखिर क्यों अर्जुन रामपाल ने मुझपर कैमरा क्‍यों फेंका। पुलिस भी मेरी कोई सहायता नहीं कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+