श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद पिता बोनी कपूर के साथ साए की तरह खड़े रहे अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला
मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की अंतिम विदाई हो चुकी है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के जाने के बाद बेटे अर्जुन कपूर ने सारे मनमुटाव भुलाकर पिता बोनी कपूर को सहारा दिया। श्रीदेवी की मौत के बाद दुबई में बोनी कपूर की मदद के लिए वो अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर वहां पहुंच गए। उसके बाद से वो पिता के साथ साए की तरह खड़े रहे। हैरानी की बात तो ये है कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के देहांत के वक्त श्रीदेवी उनकी अंतिम विदाई में शामिल तक नहीं हुई थीं, लेकिन अर्जुन और अंशुला ने सारे मतभेदों को खत्म करते हुए मुश्किल वक्त में पिता को सहारा दिया। अपनी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी को संभाला है।

श्रीदेवी के जाने के बाद पिता के साथ साए की तरह हैं अर्जुन
श्रीदेवी की मौत की खबर मिलते ही अजुर्न और उनकी बहन अंशुला चाचा अनिल कपूर के घर पहुंच गए। अर्जुन ने न केवल अपनी बहनों को संभाला बल्कि दुबई में पिता की मदद के लिए फौरन रवाना हो गए। उसके बाद से वो बोनी कपूर के साथ ही साए की तरह रहे। मां श्रीदेवी का शव दुबई से मुंबई लेकर आए। श्रीदेवी की प्रार्थना सभा से लेकर अंतिम विदाई तक की सारी जिम्मेदारी निभाई।

श्रीदेवी को कभी नहीं माना मां
आपको बता दें कि बोनी कपूर ने पहली पत्नी के रहते हुए श्रीदेवी से दूसरी शादी कर दी। श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर के संबंधों के बाद मोना कपूर ने बोनी को तलाक दे दिया और अपने दोनों बच्चों को लेकर वहां से चली गई। अर्जुन और अंशुला ने अपने श्रीदेवी की वजह से अपनी मां का अकेलापन देखा, जिसके बाद से वो अर्जुन श्रीदेवी से नफरत करने लगे। वहीं साल 2012 में जब मोना कपूर की कैंसर से मौत हुई तब भी श्रीदेवी वहां नहीं पहुंची। अर्जुन कपूर के मन में श्रीदेवी के लिए नफरत बढ़ती गई।

श्रीदेवी मां क्या मां जैसी भी नहीं हो सकती
एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो कभी भी श्रीदेवी को अपने परिवार का हिस्सा नहीं मान पाए। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी उनके लिए सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं। वो उनकी मां क्या मां जैसी भी नहीं हो सकती है। इसी वजह से अर्जुन कपूर श्रीदेवी से बात नहीं करते थे, लेकिन अब जब वो नहीं रहीं तो अर्जुन ने सारे मतभेदों को खत्म कर दिया। अर्जुन पिता के साथ साए बनकर खड़े रहे। पिछले तीन दिनों से बोनी कपूर के दोनों बड़े बच्चे परिवार में बड़े होने का हक बखूबी अदा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications