अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की तबीयत खराब, अस्पताल में मिलने पहुंचीं जाह्नवी
मुंबई, 5 जून: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की तबीयत 5 जून को खराब हो गई थी। जिसके बाद उनको मुंबई के हिंदुआ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उनकी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं। वैसे तो जाह्नवी ने इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया, लेकिन कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें अस्पताल के बाहर कैमरे में कैद कर लिया। जहां पर वो मास्क पहनकर एक नीली फाइल के साथ अंदर जाती दिख रही हैं।

क्या है दिक्कत?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला को अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना था, जो एक नियमित जांच है। इसी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्हें सोमवार या फिर मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी। जाह्नवी के अलावा बोनी कपूर भी उनसे मिलने गए थे। वैसे परिवार की परंपरा यानी एक्टिंग को छोड़ते हुए अंशुला ने दूसरी लाइन को चुनने का फैसला लिया था। मौजूदा वक्त में वो उद्यमी हैं। पिछले दिनों उनको कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद करते हुए देखा गया था।

अर्जुन भी हुए थे बीमार
आपको बता दें कि अंशुला कपूर, बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं। वो अर्जुन कपूर की बहन हैं। हालांकि कपूर परिवार के लिए पिछले कुछ महीने काफी बुरे रहे, जहां अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वो ठीक हुए तो अब अंशुला को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। फिलहाल अभी तक कपूर फैमिली ने इस पूरे मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जाह्नवी हैं काफी क्लोज
वैसे जब भी कोई आम आदमी सौतेला भाई-बहन शब्द सुनता है, तो उसे लगता है कि उनमें जमती नहीं होगी, लेकिन जाह्नवी और अंशुला का मामला उल्टा है। दोनों में काफी बनती है, साथ ही वो एक-दूसरे के साथ काफी ज्यादा टाइम भी स्पेंड करते हैं। इसके अलावा अंशुला जाह्नवी के साथ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने बिजनेस के साथ ही अंशुला लोगों को मेंटल हेल्थ के प्रति जागरुक भी करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications