मलाइका अरोड़ा से तलाक पर बोले अरबाज खान- 'अलग हैं लेकिन बेटे ने जोड़े रखा है हमें'

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से 19 साल की शादी तोड़कर तलाक ले चुके अरबाज खान ने डेक्कन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में मलाइका के साथ उनके अब के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि उनका 16 साल के बेटा अरहाल ही है जो उन दोनों को अलग होने के बाद भी जोड़े रखता है। उन्होंने बताया कि मलाइका के परिवार के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं। गौरतलब है कि अरबाज और मलाइका आज तलाक के बाद भी अगर कभी मिलते हैं तो उसका कारण दोनों के बेटे अरहान हैं।

एक छत के नीचे न सही लेकिन अलग-अलग तो...

एक छत के नीचे न सही लेकिन अलग-अलग तो...

अरबाज ने कहा कि मेरे मलाइका के परिवार के साथ अच्छे रिश्ते हैं। ऐसे में हमने तय किया कि 'यदि हम एक छत के नीचे नहीं रह सकते तो अलग अलग शांति से तो रह सकते हैं।' हमारा बेटा हमें एक दूसरे से जोड़े रखता है और उसके बड़े होने के साथ सब चीजें ठीक होती जाएंगी। बता दें कि अरबाज खान इटली की मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं जबकि मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

'हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं'

'हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं'

अरबाज ने आगे कहा कि हम दोनों व्यसक हैं और एक दूसरे की इज्जत करने की अहमियत को समझते हैं। हम सालों तक साथ रहे हैं और हमने कई यादें साझा की हैं। सबसे बड़ी बात कि हमारा एक बेटा है। इसलिए एक दूसरे और एक दूसरे के परिवार के लिए सम्मान है। कुछ चीजें हमारे बीच ठीक नहीं रहीं तो हमने अलग होने का फैसला लिया। हालांकि इसका ये मतलब कतई नहीं है कि हम एक दूसरे से नफरत करते हैं। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता भी आज जग जाहिर है और दोनों को अकसर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर क्या बोले अरहान

अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर क्या बोले अरहान

अर्जुन के साथ अमेरिका में छु्ट्टी मना कर लौटीं मलाइका ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते को स्वीकार किया था। साथ ही ये भी बताया कि बेटे अरहान को भी वो इस बारे में बता चुकी हैं। मलाइका से जब पूछा गया कि उनके बेटे का इस रिश्ते पर क्या रिएक्शन था तो उन्होंने कहा कि वो इसे सहजता से ले रहा है। मलाइका ने कहा कि किसी भी रिश्ते में ईमानदारी होनी चाहिए। अपकी जिंदगी में क्या बदलाव हो रहे हैं ये अपने करीबियों को जरूर बताना चाहिए। उन्हें चीजों को समझने के लिए वक्त भी देना चाहिए। मेरी जब अर्जुन को लेकर अरहान से बात हुई तो उसे कोई दिक्कत नहीं थी। बल्कि वो इस रिश्ते से खुश है।

19 साल बाद यूं अलग हुए मलाइका और अरबाज

19 साल बाद यूं अलग हुए मलाइका और अरबाज

अरबाज से तलाक को लेकर मलाइका ने करीना कपूर के एक शो में कहा कि 'हमने चीजों के बारे में बहुत सोचा, उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचा और फिर फैसला ले लिया। हमने फैसला किया कि हम दोनों अपने रास्ते अलग कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि हम दो लोग हैं और स्थितियां हमें एक दूसरे के साथ नाखुश कर रही थीं जो कि हमारे आस पास के लोगों की जिंदगी पर प्रभाव डाल रही थीं।'

यह भी पढ़ें- VIDEO: बेटे अरहान के साथ लंच पर गए अरबाज खान, लगाते रहे आवाज और पैदल ही निकल गई जॉर्जिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+