VIDEO: बेटे अरहान के साथ लंच पर गए अरबाज खान, लगाते रहे आवाज और पैदल ही निकल गई जॉर्जिया

नई दिल्ली। पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ 19 साल की शादी तोड़ चुके अरबाज खान इस समय इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अचानक दोनों के रिश्तों में खटास की खबर आ रही है। दरअसल हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज मुंबई के बांद्रा में प्लश हैंगआउट जोन में अरबाज के 16 साल के बेटे अरहान के साथ दिखे थे। रेस्टोरेंट से निकलते हुए इन तीनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन वीडियो देखकर ये लग रहा है कि मानो तीनों में कोई विवाद हुआ है।

आवाज लगाते रहे अरबाज और निकल गईं जॉर्जिया

आवाज लगाते रहे अरबाज और निकल गईं जॉर्जिया

वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट से निकलते हुए जॉर्जिया अरबाज और अरहान से उलटी दिशा में पैदल ही निकल जाती हैं। वहीं अरबाज बेटे के साथ कार की ओर बढ़ते हैं। कार में बैठते हुए अरबाज जॉर्जिया को जोर से आवाज लगाते हैं लेकिन वह पैदल ही निकल जाती हैं और पीछे मुड़कर भी नहीं देखतीं। अरबाज के लिए पपराजी के बीच स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया है और वे ऑकवर्ड सी स्थिति में फंस गए हैं। ऐसे में वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहा है कि बेटे के साथ जॉर्जिया से मिलने पहुंचे अरबाज का उनके साथ किसी बात पर विवाद हो गया हो।

मलाइका- अरबाज खान के बेटे हैं अरहान

16 साल के अरहान खान मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। अरहान मां मलाइका के साथ ही रहते हैं। अक्सर दोनों मां-बेटे को साथ में देखा जाता है। अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया था। जिसके बाद से दोनों अलग हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ हैं। वहीं अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका बताती है कि अरहान को उनके तलाक से कोई दिक्कत नहीं।

अरबाज और मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी

अरबाज और मलाइका ने तोड़ी 19 साल की शादी

अरबाज और मलाइका की 19 साल की शादी टूटने के बाद मलाइका ने पूरे 2 साल बाद इसपर खुलकर बात की थी। उन्होंने करीना कपूर के एक शो में कहा कि 'हमने चीजों के बारे में बहुत सोचा, उसके फायदे और नुकसान के बारे में सोचा और फिर फैसला ले लिया। हमने फैसला किया कि हम दोनों अपने रास्ते अलग कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि हम दो लोग हैं और स्थितियां हमें एक दूसरे के साथ नाखुश कर रही थीं जो कि हमारे आस पास के लोगों की जिंदगी पर प्रभाव डाल रही थीं।'

'बेटे को देना चाहती थी एक खुशहाल वातावरण'

'बेटे को देना चाहती थी एक खुशहाल वातावरण'

करीना के ही इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि- मैं अपने बेटे को एक खुशहाल वातावरण में रखना चाहती थी न कि किसी तनावपूर्ण जगह पर। समय के साथ मेरे बेटे ने इसे अच्छे तरीके से स्वीकार किया और वह खुश है। मलाइका ने कहा कि- वह हम दोनों को अलग अलग खुश रहते देख रहा है जो कि हम इस शादी में साथ रहकर बिलकुल भी नहीं थे।

यह भी पढ़ें- दो साल बाद मलाइका ने बताया, अरबाज से तलाक पर उनके बेटे ने किस तरह किया था रिएक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+