कैबिनेट सचिव बनाए गए राजीव गाबा, अजय कुमार बने रक्षा सचिव
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने IAS राजीव गाबा को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। कैबिनेट ने राजीव गाबा को कैबिनेट सचिव के पद पर नियुक्त किया है तो वहीं अजय कुमार रक्षा सचिव बनाए गए हैं। 30 अगस्त 2019 से अगले दो साल तक राजीव गाबा कैबिनेट सचिव के पद पर रहेंगे। वहीं अजय कुमार को रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा बृज कुमार अग्रवाल को लोकपाल सचिव और सुभाष चंद्रा को रक्षा उत्पादन विभाग का सचिव नियुक्ति किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि राजीव गाबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राजीव कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की जगह लेंगे। वहीं रक्षा सचिव नियुक्ति किए गए अजय कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो संजय मित्रा की जगह लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications