Kerala Floods: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया एप्पल, 7 करोड़ दिया दान
नई दिल्ली। केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहयता के लिए अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने 7 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की है। एप्पल ने कहा कि केरल में आई आपदा से हम बेहद दुखी हैं। ऐप्पल लाइफ सेविंग वर्क का समर्थन करने के लिए 7 करोड़ रुपये दान कर रहा है। एप्पल ने कहा कि उसने केरल के लिए मर्सी कॉर्प्स इंडिया और मुख्यमंत्री राहत फंड में सात करोड़ रुपये का दान देने का फैसला लिया है। जिससे की राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके। एप्पल ने ऐप स्टोर और आईट्यून्स स्टोर के साथ अपने होम पेज पर केरल बाढ़ पीड़ितों के समर्थन के लिए एक बैनर भी लगा रखा है।

जिससे की इच्छुक लोग दान दे सके। बता दें कि प्रमुख आपदाओं के दौरान दान के लिए धन जुटाने के लिए एप्पल अक्सर आईट्यून्स स्टोर और ऐप स्टोर का उपयोग करता है। जिससे की एप्पल ग्राहक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग कर मर्सी कॉर्प्स को $ 5, $ 10, $ 25, $ 50, $ 100, या $ 200 दान कर सकते हैं। केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से अभ तक 417 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं शिविरों में रह रहे लोग अब धीरे-धीरे अपने घर की ओर लौट रहे हैं।
फिर भी 2,787 राहत शिविरों में 8.6 9 लाख लोग रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शुक्रवार को कहा कि ये हालात 29 मई से शुरू हुई मानसून बारिश के उत्पन्न हुए हैं। बाढ़ में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारत समेत दुनिया भर से लोग आए हैं। भारत के लगभग सभी राज्यों ने केरल की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सहयोग में हाथ बटाया है।












Click it and Unblock the Notifications