पूर्व राष्ट्रपति कलाम के 3 संदेशों के साथ शुरु होगी मोदी की नई पारी

बहुमत के साथ जीत हासिल करने पर कलाम ने मोदी को बधाई दी और उन्हें अपने तीन संदेश भी दिए। कलाम ने इस बात का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया और कहा कि उन्होंने फोन पर मोदी को बधाई दी और उन्हें तीन संदेश भी दिए। उन्होने आशा जताई कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रथ पर सवार हो जाएगा। शांति और सौहार्द के साथ देश तरक्की करेगा और विश्वस के अग्रणी देशों की कतार में बारत भी शामिल हो जाएगा।
कलाम ने मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान देश की तीन अहम समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। क लाम ने कहा कि पीने की पानी की समस्या का हल नितांत आवश्यक है। अगर उनकी व्यवस्था सही ढ़ंग से की जाए तो देश को कोई भी कोना सूखे का शिकार नहीं होगा। देश में कहीं बाढ़ की समस्या है तो कहीं सूखे की मार। इस समस्या से सिर्फ सही वाटर मैनेजमेंट से ही उबरा जा सकता है।
कलाम ने मोदी को बधाई के साथ-साथ जिम्मेदारियों से भी अवगत कराते हुए कहा कि भारत में हर परिवार में आय के स्त्रोत उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को हर घर में आय के स्त्रोत जेनरेट करना होगा, तभी देश तरक्की कर सकेगा। वहीं देश के 64 मिलियन युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना मोदी सरकार के लिए चुनौती होगी। उन्होंने आशा जताई कि मोदी अपनी कुशल नीतियों ने इन समस्याओं का हल कर देश का विकास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications