परेड कर रहे पुलिसवाले को लंगूर ने मारी लात, IPS अफसर ने शेयर किया वीडियो और कहा- ऐसे ही...
नई दिल्ली। आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पंसद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की परेड में एक लंगूर जा पहुंचता है। परेड के दौरान लंगूर ने ऐसा कुछ किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आईपीएस पंकज नैन ने इस फनी वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसे ही आपका ड्रिल इंस्ट्रक्टर करना है, जब आप अच्छी तरह ड्रिल ना करें। आईपीएस पंकज नैन ने इस वीडियो को 31 जनवरी को शेयर किया है।
इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 1.3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 250 से ज्यादा यूजर्स ने इसे रिट्वीट किया है। यूजर्स को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सही है ये तो फिर भी अदब वाला रहा, स्कूल में तो गर्दन पकड़ के बाहर कर देते थे।'
जबकि एक यूजर ने लिखा, 'पंक्ति से बाहर था इसलिए वानर ने उसको पंक्ति के अंदर किया।' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लंगूर को दण्डित करने के बजाय उसे पुरस्कृत किया जाना चाहिए, क्योंकि लंगूर ने उनकी गलती को सुधारा है।'












Click it and Unblock the Notifications