जानें सना खान के अलावा और कौन सी एक्ट्रेस हैं जो मजहब की खातिर बॉलीवुड को कर चुकी हैं अलविदा
जानें सना खान के अलावा और किन एक्ट्रेस ने मजहब का हवाला देकर बॉलीवुड को कर चुकी हैं अलविदा
नई दिल्ली। बिग बॉस में सुर्खियों में आई सना खान ने अचानक इस्लाम का हवाला देकर हमेशा के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कर दिया हैं। धार्मिक कारणों का हवाला देकर जब उन्होंने ये निर्णय सोशल मीडिया पर साझा किया तो उनका ये इस फैसले से हर कोई दंग हो गया। बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला सुनाते ही सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह कर लिया। सना ने इंस्टाग्राम से अपनी उन सभी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो को भी डिलीट कर दिया, जो उनकी ग्लैमरस दुनिया से जुड़ाव का गवाह थीं।

आपको बता दें बिग बॉस में खूब सुर्खियों में रही सना खान बॉलीवुड की अकेली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बुलंदियों पर पहुंचने के बाद मजहब का हवाला देकर सदा के लिए एक्टिंग की दुनिया को छोड़ दिया। जानिए वो कौन सी फिल्मी हस्तियां हैं ?

दंगल गर्ल जायरा खान ने इस्लाम का हवाला देकर छोड़ा था बॉलीवुड
सना खान से पहले दंगल गर्ल जायरा वसीम ने जून 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को इस्लाम का हवाला देकर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। सारा के जैसे जायरा वसीम ने भी धर्म को ही वजह बताया था. सना की बात करें तो इस साल के शुरुआत में सना अपने कोरियोग्राफर बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में आई थीं। इस्लाम (Islam) की राह अपनाते हुए उन्होंने बॉलीवुड और फ़िल्म इंडस्ट्री से तौबा कर लिया था। उन्होंने इस ग्लैमर वर्ल्ड को अल्लाह की राह में खलल पैदा करने वाला बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर बहस हुई और उन्हें काफी लोगों ने ट्रोल किया था। अपने संन्यास के काफी समय पहले से ही जायरा कुरान की आयतें, इस्लामिक कोट्स इत्यादि शेयर कर रहीं थी। वहीं दो दिन पहले जायरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यूसर्ज से आग्रह किया कि उनकी सभी तस्वीरें वे सभी हर जगह से डिलीट कर दें।

अशिकी फिल्म की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने भी आध्याम्म के लिए छोड़ा बॉलीवुड
'आशिकी' जैसी सुपरहिट फिल्म से करियर शुरू करने वाली अनु अग्रवाल जबरदस्त शुरुआत के बाद बॉलीवुड से गायब गईं। लंबे अरसे बाद जब वो लोगों के सामने आईं तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल था। पिछले कुठ वर्षों में वो कई जानलेवा बीमारियों से लड़ीं। उन्होंने अपनी जिंदगी पर किताब भी लिखी। अनु अग्रवाल का कई साल पहले एक जानलेवा हादसा हुआ था जिसमें वो वह बच गई और अब वह सिर्फ योग करती हैं।वह खुद को आध्यात्म (रूहानी) और योग के लिए समर्पित कर चुकी हैं।

बिग बॉस सीजन 7 की मॉडल सोफिया हयात बनी नन
बिग बॉस के सीजन-7 साल 2013 में सहभागिता करने वाली मॉडल-एक्ट्रेस सोफिया हयात ने भी इस इंडस्ट्री को छोड़कर सबको चौका दिया था। उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर नन बनने का फैसला सुनाया था। इतना ही नहीं सोफिया हयात ने नन बनने के लिए अपना नाम बदलकर गिया मदर सोफिया रख लिया। लेकिन नन बनने के बाद भी सोफिया ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। शादी के बाद पति द्वारा सताए जाने के बाद वो उससे अलग हुईं और नन बनीं सोफिया अपनी बोल्ड पोस्ट्स के चलते अक्सर आलोचनाओं का शिकार बनती रही थी। यहीं कारण था कि जब उनके बॉलीवुड से सन्यास लेने की खबर आई तो यूसर्ज अचंभित हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications