'फौजी पत्नियों की छवि खराब' करने पर हंगामा, इन बड़े-बड़े बवाल से भी जुड़ चुका है एकता का नाम
'फौजी पत्नियों की इमेज बिगाड़ने' से लेकर 'द्रौपदी के कंधे पर टैटू तक', कब-कब विवादों में रहीं एकता कपूर..
नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 के एक एपिसोड को लेकर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों विवादों में हैं। दरअसल इस एपिसोड के एक सीन में एक फौजी की पत्नी को अपने पति की गैरमौजदूगी में दूसर शख्स के साथ संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। सीन को लेकर काफी बवाल मचा और एकता कपूर के खिलाफ टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक) ने शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि विवाद बढ़ने पर एकता कपूर ने अब उस एपिसोड से विवादित सीन को हटा लिया है। ऐसी पहली बार नहीं है, जब एकता कपूर इस तरह के विवादों में घिरी हैं। आइए जानते हैं कि इससे पहले उनके साथ कौन-कौन से विवाद जुड़ चुके हैं।

कॉन्ट्रैक्ट में न्यूडिटी क्लॉज
एकता कपूर ने ऑल्ट बालाजी पर ट्रिपल एक्स सीरीज की शुरुआत साल 2018 में की थी। उस दौरान उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में न्यूडिटी क्लॉज को शामिल किया, ताकि कोई भी कलाकार जो उनकी सीरीज में काम कर रहा है, स्किप्ट में मौजूद किसी तरह के इंटीमेट सीन या ऐसे डायलॉग पर आपत्ति ना उठा सके। यह कॉन्ट्रैक्ट उस समय काफी चर्चाओं में रहा।

जोधा अकबर विवाद
जोधा अकबर एकता कपूर का पहला शो था, जिसपर जमकर विवाद हुआ। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा नामक संगठन ने यह कहते हुए इस सीरियल का विरोध किया कि इसमें जोधा के बारे में गलत जानकारी दिखाई जा रही है। संगठन का कहना था कि सीरियल में दिखाया जा रहा है कि जोधा ने अपने पिता का राज्य बचाने के लिए अकबर से शादी की। इस संगठन के अलावा कुछ और संगठनों ने भी सीरियल का विरोध किया और इसे बंद कराने के लिए विरोध में एकता कपूर का पुतला भी फूंका।

'द्रौपदी के कंधे पर टैटू'
हाल में एकता कपूर उस वक्त विवादों में घिरीं, जब उनके सीरियल महाभारत पर अभिनेता मुकेश खन्ना से सवाल उठाए। बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामह का ऐतिहासिक किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने कहा, 'एकता कपूर ने अपने सीरियल 'कहानी हमारे महाभारत की' के जरिए 'महाभारत की हत्या' कर दी। किसी सीरियल का नया वर्जन उस तरह से नहीं हो सकता, जिस तरह से द्रौपदी के कंधे पर टैटू डालकर एकता कपूर ने 2008 में महाभारत बना दिया। संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती पुत्री। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे, खत्म हो जाएगी। एक महाकाव्य के वध करने का अधिकार इन्हें किसने दिया? शो में बाकी चीजों के साथ-साथ उन्होंने सत्यवती की छवि तक बदल डाली।'

और ये है ताजा विवाद
फिलहाल जो विवाद है, वो एकता कपूर की चर्चित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सेकंड वर्जन से जुड़ा हुआ है। इस सीरीज में एक महिला, जो एक सैनिक की पत्नी है, अपने पति की गैरहाजिरी में एक दूसरे शख्स से संबंध बनाती है। इसके बाद उस शख्स की शादी उसी महिला की बेटी से होती है और महिला इसके बाद भी संबंध बनाने जारी रखती है। मामले को लेकर भारी बवाल मच चुका है और एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि विवाद बढ़ता देख एकता कपूर ने उस विवादित सीन को अपनी सीरीज से हटा दिया है।

कौन हैं एकता कपूर
आपको बता दें कि एकता कपूर मशहूर फिल्म अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं। एकता कपूर के बारे में कहा जाता है कि वो दर्शकों की नब्ज को समझती हैं और यही कारण है कि उन्हें टीवी क्वीन के नाम से पुकारा जाता है। टेलीविजन और बॉलीवुड में अक्सर सितारों का जिक्र होता है, लेकिन एकता कपूर वो शख्सियत हैं, जिनका जिक्र एक ऐसे प्रोड्यूसर के तौर पर होता है, जिन्होंने टेलीविजन और बॉलीवुड की दुनिया को एक नई ऊंचाई दी है। एकता कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में गिने जाने वाले बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की ज्वॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है और वो सेरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां हैं।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Mumbai Airport Fire: एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B में लगी अचानक आग, मचा हडकंप, उड़ानें और इंटरनेट हुआ ठप -
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर किया हैरान,मुंबई में कहां पहुंचा रेट? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications