AP HMPV Guideline: चीनी वायरस HMPV को लेकर आंध्र प्रदेश में गाइडलाइन जारी, अब तक सामने आए 3 केस
AP HMPV Guideline: कोरोना वायरस के बाद अब एक बार फिर दुनिया भर में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV नाम के संक्रमण ने दहशत फैला दी है। भारत में भी अब इस वायरस ने दस्तक दे दी है। देश में अब तक 3 मामले सामने आ चुके हैं, दो केस कर्नाटक में मिले हैं, जिससे दो बच्चे ग्रसित हुए हैं। दोनों बच्चों की उम्र 8 महीने और 3 महीने है। वहीं ताजा मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है। इस बीच देश में बढ़ते इस वायरस पर भारत सरकार बारीकी से निगरानी कर रही है।
इस बीच दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित अन्य राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश सरकार ने भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।

AP HMPV Guideline: आंध्र प्रदेश सरकार का अलर्ट जारी
आंध्र प्रदेश सरकार ने नए वायरस एचएमपीवी को लेकर अलर्ट जारी किया है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के निदेशक डॉ. के पद्मवती ने लोगों से नहीं घबराहट नहीं की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह वायरस भी कोविड-19 की तरह ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित करता है।
आंध्रा में अभी तक एक भी केस नहीं
अब तक आंध्र प्रदेश में एचएमपीवी का कोई केस रिकॉर्ड नहीं किया है। ऐसे में सरकार ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि आंध्र प्रदेश सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और पूरी तरह से सतर्क है।
कोविड जैसे ही वायरस के लक्षण
डॉ. पद्मावती ने एक एक नोट में कहा कि सरल सावधानियों का पालन करके, सूचित रहने से, हम खुद को और अपने प्रियजनों को एचएमपीवी से बचा सकते हैं।" बता दें कि यह वायरल मुख्य रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी लो इम्युनिटी वाले लोगों को प्रभावित करता है। यह वायरल संक्रमित व्यक्तियों के खांसने, छींकने, छूने और हाथ मिलाने से भी फैल सकती है। इस वायरस के लक्षण कोविड जैसे ही है। हालांकि छोटे बच्चों को यह सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।
HMPV वायरस से रहें सतर्क पढ़ें अहम बिंदु
HMPV वायरस- क्या करें
- खांसते या छींकते वक्त मुंह और नाक को रूमाल या टिशू पेपर से ढकें।
- अपने हाथों को लगातार साबुन, पानी या फिर सैनिटाइजर से धोएं।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें।
- अगर आपको बुखार, खांसी और छींक आ रही है तो पब्लिक प्लेस से दूर बनाएं।
- संक्रमण को कम करने के लिए कमरों में वेंटिलेशन यानी हवा की व्यवस्था करें।
- अगर आप बीमार हैं तो घर पर रहें और दूसरों से मुलाकात ना करें।
- खूब पानी पिएं और पौष्टिक खाना खाएं।
HMPV वायरस-क्या ना करें
- टिशू पेपर और रूमाल का दोबारा-दोबारा इस्तेमाल करने से बचें।
- बीमार लोगों के साथ नजदीकी संपर्क, तौलिये आदि का इस्तेमाल ना करें।
- बार-बार आंख, नाक और मुंह को नहीं छूएं।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
- डॉक्टर से परामर्श किए बिना खुद से दवा नहीं लें।












Click it and Unblock the Notifications