'कितना मुश्किल है पंजाबी कलाकार होना', अब एपी ढिल्लों ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर बयां किया अपना दर्द
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर भारतीय मूल के कनाडाई रैपर एपी ढिल्लों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
नई दिल्ली, 31 मई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर भारतीय मूल के कनाडाई रैपर एपी ढिल्लों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि पर्दे के पीछे पंजाबी कलाकार होना कितना मुश्किल है। लगातार नफरत भरी टिप्पणियों और धमकियों का सामना करना पड़ता है।
Recommended Video

हमेशा जिंदा रहेंगे मूसेवाला
एपी ढिल्लों को खासतौर पर इंसाने और ब्राउन मुंडे जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने लिखा कि भले ही मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। कहा कि अधिकांश लोग नहीं जान पाते हैं कि पंजाबी कलाकार होना कितना मुश्किल काम है।

नफरती भरे कमेंट्स का करना पड़ता है सामना
हम जैसों को किस तरह नफरत भरी माहौल में रहना पड़ रहा है और उसका सामना करना पड़ रहा है। पर्दे के पीछे लगातार होती जजमेंट नफरत भरे कमेंट्स हमारे जैसे लोगों के लिए निगेटिव विचार और निगेटिव एनर्जी जो बस वही करते हैं जिसे प्यार करते हैं।

मूसेवाला से हमेशा रहे इंस्पायर
मूसेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा उनकी प्रशंसा की और उनसे इंस्पायर रहे। वे हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहे। आज मैं उनके परिवार और अपने समुदाय के लिए प्रार्थना कर रहा हूं कि हमें और बेहतर करने की जरूरत है।

30 राउंड फायरिंग की
पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को मूसेवाला की दिनदहाड़े बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। वे महिंद्रा थार एसयूवी में सवार थे, हमलावरों ने गायक और उसके दो दोस्तों पर लगभग 30 राउंड फायरिंग की।

गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी
यह घटना पंजाब सरकार द्वारा सिंगर सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोल्डी बरार ने कथित तौर पर गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
यह भी पढ़ें- जब सिद्धू मूसेवाला ने खुद कही थी अपनी मौत की बात, वायरल हो रहा पुराना वीडियो












Click it and Unblock the Notifications