जब सिद्धू मूसेवाला ने खुद कही थी अपनी मौत की बात, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
पटियाला, 31 मई। पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की जिस तरह से गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके बाद लगातार पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है तो भाजपा ने भी आप सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से उनके फैंस में शोक की लहर है, लोग उनके पुरानी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसमे से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत के बारे में बात कर रहे हैं।
Recommended Video

फैंस में शोक की लहर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उनके फैंस शेयर करके कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मौत को लेकर पहले ही भविष्यवाणी की थी। फैंस ने मूसेवाला की हत्या से सकते में हैं। एक फैन ने लिखा भाई तेरे लिए एक क्या हजार जान कुर्बान, तेरे बिना हमारी जिंदगी क्या ही जिंदगी, तू हमे छोड़कर क्यों चला गया। दूसरे यूजर ने लिखा यार यकीन ही नहीं हो रहा है कि हमारा भाई चला गया। जबकि दूसरे यूजर ने लिखा लेजेंड कभी नहीं मरते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो के अलावा सिद्धू मूसेवाला का जो हालिया वीडियो रिलीज हुआ था उसका नाम द लास्ट राइड यानि अंतिम यात्रा था। इस गाने को रैपर टूप शकूर को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था। जिनकी महज 26 साल की उम्र में उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला के कई फैंस दोनों घटनाओं के बीच समानता ढूंढ़ रहे हैं। दोनों की मौत और गाने को लेकर लोग समानता बता रहे हैं।

295 पर बनाया था गाना
गौर करने वाली बात है कि सिद्धू मूसेवाला का पिछले साल जो नया गाना रिलीज हुआ था उसका 295 था और मूसेवाला की मौत 29 मई को ही हुई है। इस गाने में मूसेवाला ने आईपीसी की धारा 295 का जिक्र किया था, जिसके तहत किसी धार्मिक जगह का अपमान करना या उसे नुकसान पहुंचाना अपराध है। गाने के बोल थे धर्म के नाम पर डिबेट आपका दिन खत्म कर देगा, सच बोलो तो 295 मिलेगा, सफल लोगों को नफरत मिलती है।

29 मई को गोली मारकर हत्या
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू की अज्ञात व्यक्तियों ने 29 मई को उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। आप सरकार ने कई वीआईपी की सुरक्षा को वापस ले लिया था, इसमे सिद्धू मुसेवाला का नाम भी शामिल था। सुरक्षा को वापस लिए जाने के अगले ही दिन मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूसेवाला के निधन के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है, लोग मूसेवाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
https://www.indiatvnews.com/trending/news/sidhu-moose-wala-old-video-about-death-goes-viral-fan-react-the-last-ride-2022-05-30-780611












Click it and Unblock the Notifications