चंद्रबाबू नायडू बोले- केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी टीडीपी, क्या एनडीए से भी होगी अलग?

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही तेलगुदेशम पार्टी क्या बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होने की योजना बना रही है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि गुरुवार को टीडीपी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, चाहे कोई भी पार्टी इसे लेकर आए। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

टीडीपी पोलित ब्यूरो की शुक्रवार को बैठक

टीडीपी पोलित ब्यूरो की शुक्रवार को बैठक

टीडीपी काफी समय से केंद्र की मोदी सरकार से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है। खुद टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से इस संबंध में मुलाकात कर चुके हैं। बावजूद इसके केंद्र की ओर से उनकी मांग मानने से इंकार कर दिया गया। इस फैसले के बाद टीडीपी अध्यक्ष ने अहम फैसला लेते हुए केंद्र में अपने कोटे के दोनों मंत्रियों का इस्तीफा दिला दिया। हालांकि अब तक टीडीपी अभी भी एनडीए में शामिल है, लेकिन शुक्रवार को टीडीपी पोलित ब्यूरो की बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी को बड़ा फैसला ले सकती है।

केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे समर्थन: नायडू

केंद्र के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे समर्थन: नायडू

ऐसा इसलिए क्योंकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि अगर जरूरत हुई तो हम केंद्र के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, फिर चाहे कोई भी पार्टी ये अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि टीडीपी इससे पहले NDA-1 का भी हिस्सा थी। हमें सत्ता का लालच नहीं है। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी ने टीडीपी को 6 मंत्रियों का ऑफर दिया था, लेकिन हमने उसे स्वीकार नहीं किया। हालांकि वह बड़े मुद्दों पर हमसे सुझाव लिया करते थे। स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना हमसे चर्चा के बाद ही शुरू हुई थी।

सरकार से पहले ही हट चुके हैं टीडीपी कोटे के मंत्री

सरकार से पहले ही हट चुके हैं टीडीपी कोटे के मंत्री

टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू इस बयान के बाद अब सभी की निगाहें शुक्रवार को टीडीपी पोलित ब्यूरो की होने वाली बैठक पर टिक गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में टीडीपी एनडीए से अलग होने के मुद्दे पर आखिरी फैसला ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+