बेटे के बचाव में उतरे मांझी, कहा- किसी की भी हो सकती है गर्लफ्रेंड

पटना। बीते दिनों से भंवर में फंसा बिहार सीएम के बेटे की मुश्क‍िलें अभी कम नहीं हुईं हैं। बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने बेटे पर लग रहे यौन शोषण के आरोपों का बचाव किया है।

bihar cm son

क्या हुआ अब-

मांझी ने कहा कि किसी की भी हो सकती है गर्लफ्रेंड इसमें इतने हल्ले वाली क्या बात है। अपने पुत्र के एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित रुप से यौन संपर्क को लेकर भाजपा के हमलों पर बचाव करते हुए वे बोले कि किसी की भी महिलामित्र हो सकती है।

भाजपा के हमले और उनके पुत्र के इसमें संलिप्तता के बारे में लगातार पूछे जाने पर उन्होंने कहा, किसी की भी गर्लफ्रेंड हो सकती है....। किसी गलत काम को लेकर मेरे पुत्र के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाए हैं।

क्यों कहना पड़ा यह-
एक सेमिनार के बाद उन्होंने कहा, होटल के सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ भी गलत नहीं दिखने को मिला है। फेसबुक पोस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जीतनराम मांझी पर अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं।

गया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री के पुत्र बिहार सैन्य बल की एक महिला आरक्षी मित्र के साथ एक होटल में पहुंचे और अपने पिता के पद का कथित रुप से दुरुपयोग किया और होटल प्रबंधन से उन्हें विशिष्ट व्यवहार की अपेक्षा की। इस मामले पर जमकर बवाल मचा जो अभी थमा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+