शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ किसी तरह की जोर जबरदस्ती गलत, बोले अभिनेता वरुण धवन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने देश के मौजूदा हालातों पर कुछ भी टिप्पणी करने से परहेज किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस कानून के विरोध को लेकर एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के तौर पर जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के बारे में बहुत सी बातें कही जा रही हैं और अगर किसी व्यक्ति को इस विषय पर शंका है तो ऐसे में अपने विचार व्यक्त करना गलत होगा।

Recommended Video

    CAA Protest पर Aurag kashyap और Varun Dhawan का Reaction | वनइंडिया हिंदी
    'मैं डरा हुआ नहीं हूं'

    'मैं डरा हुआ नहीं हूं'

    कई अन्य हस्तियां इस कानून का विरोध कर रही हैं। वरुण ने कहा, 'ये डर की बात नहीं है, निजी तौर पर मैं डरा हुआ नहीं हूं। मुझे किसी से डर नहीं है क्योंकि मैं अपने देश से प्यार करता हूं और देशवासियों से प्यार करता हूं। अब बोलना सोशल मीडिया बन गया है। अगर आपने ट्वीट नहीं किया, तो आप गलत कर रहे हैं। लेकिन एक ट्वीट का मतलब क्या है? क्या पूरा देश ट्विटर पर है? मुझे लगता है कि मैं अपने कमरे में अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ बातचीत कर सकता हूं और हम सभी के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि अपना जीवन जीना।'

    जानकारी के बिना बोलना गलत

    जानकारी के बिना बोलना गलत

    वरुण ने आगे कहा, 'हम यहां मुंबई में बैठे हैं और देश के दूसरे हिस्से में घटनाएं हो रही हैं। जब तक हम वह घटना देख नहीं लेते और सौ फीसदी जानकारी नहीं ले लेते तब तक उस पर टिप्पणी करना गलत होगा।' हालांकि वरुण ने शांतिपूर्ण विरोध के प्रति बल प्रयोग की निंदा की। वरुण ने ये बातें अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से कहीं।

    'ये बेहद संवेदनशील मुद्दे हैं'

    'ये बेहद संवेदनशील मुद्दे हैं'

    उन्होंने कहा कि ये बेहद संवेदनशील मुद्दे हैं। कुछ कहना और किसी की निंदा करना आसान है। ये सबसे आसान काम है। लेकिन जब आप एक पर्सनेलिटी बन जाते हैं और लोग आपकी ओर देखते हैं। तो आपपर जिम्मेदारी आ जाती है। तो, मैं तब बोलूंगा जब स्थिति को पूरी तरह समझ लूंगा। इस दौरान उनके साथ श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, निदेशक रेमो डिसूजा और निर्माता भूषण कुमार मौजूद थे। वरुण की फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+