अनुष्का शर्मा की Bikini में साझा की तस्वीर, सोशल मीडिया ने इस तरह से उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है। खुद अनुष्का के पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस तस्वीर पर प्यार का स्माइली साझा किया है। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं। दोनों ही अपनी तस्वीरों की वजह से मीडिया में सुर्खियां बने हुए हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में एक तस्वीर साझा की है जोकि सफेद और नारंगी रंग की है, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर मीम बना रहे हैं।

हर जगह हैं अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो बिकिनी पहने नजर आ रही हैं, तस्वीर में अनुष्का बीच के किनारे बैठी हैं, फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, 'सन किस्ड ऐंड ब्लेस्ड'। तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई, अनुष्का के फैंस उनकी फोटो की काफी तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सबसे मजेदार कमेंट अनुष्का के पति विराट कोहली का आया है, उन्हें भी अपनी जीवनसंगिनी की ये फोटो काफी पसंद आई है, उन्होंने भी इमोजी के जरिये कमेंट किया और फोटो की तारीफ की।
सीरियल से तुलना
अनुष्का की तस्वीर पर मीम बनाने वाले लोगों ने इसमे प्रियंका चोपड़ा की भी तस्वीर को साझा किया है। एक यूजर ने लिखा है कि अनुष्का स्टार प्लस सीरियल में, दूसरी तस्वीर असल जिंदगी की। यही नहीं एक यूजर ने अनुष्का की तस्वीर को साझा किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि अनुष्का हर जगह हैं। इस तस्वीर को अलग-अलग तरह से एडिट किया गया है।
वीएलसी प्लेयर से तुलना
एक यूजर ने अनुष्का की तस्वीर को सड़क पर बने जीब्रा क्रॉसिंग पर रखे जाने वाले कोन के बगल में एडिट करके मीम बनाया है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह है पुराना वीएलसी वर्जन, दूसरी तस्वीर है अपडेटेड वीएलसी प्लेयर
लाखों लोगों ने किया लाइक
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की इस फोटो पर 24 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, और फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि अनुष्का ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद साल 2018 में उन्हें आखिरी बार फिल्मों में देखा गया। शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में उन्होंने नासा वैज्ञानिक का किरदार निभाया था। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही ऐसी कोई खबर है कि वो किसी फिल्म में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications