#FitnessChallenge: अनुष्का ने स्वीकार किया पति विराट का फिटनेस चैलेंज, शेयर किया ये Video

मुंबई। फिटनेस आईकॉन विराट कोहली के चैलेंज को पीएम नरेंद्र मोदी के बाद उनकी पत्नी अनु्ष्का शर्मा ने भी स्वीकार कर लिया है। अभिनेत्री अनुष्का ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है, इस वीडियो में अनुष्का कहती हैं- हे बेब्स, मैं तुम्हारा फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करती हूं और अब मैं आप लोगों को दिखाने जा रही हूं अपना पसंदीदा वर्कआउट, उम्मीद है आप इसे ट्राय करेंगे।

अनुष्का शर्मा ने स्वीकार किया पति विराट का चैलेंज

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अब यह चैलेंज एक्टर वरुण धवन और स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को दिया है।

विराट कोहली ने दी थी इन्हें चुनौती.......

गौरतलब है कि कैप्टन विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उन्हें फ‍िटनेस चैलेंज की चुनौती दी थी। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का 'फिटनेस चैलेंज' स्वीकार करते हुए यह चैलेंज इन मशहूर हस्तियों को दिया था।

पीएम मोदी ने स्वीकार की विराट की चुनौती

पीएम मोदी ने भी विराट कोहली की चुनौती को स्वीकार किया है और उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा है, 'चैलेंज एक्सेप्टड विराट...मैं जल्द ही अपनी फिटनेस चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।'

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिया था चैलेंज

आपको बता दें कि फिटनेस वीडियो की शुरूआत दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की थी, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर लोगों से फिट रहने की अपील की थी। राठौड़ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से काम के दौरान पुशअप लगाते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

सायना नेहवाल ने भी दिखाया दम

इस वीडियो में उन्होंने विराट कोहली समेत सायना नेहवाल और ऋतिक रोशन को चैलेंज दिया था कि वह अपना फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें। सायना नेहवाल ने उनके चैलेंज को सबसे पहले स्वीकार किया था, उन्होंने अपनी फिटनेस का वीडियो अपलोड करते वक्त राज्यवर्धन राठौड़ को धन्यवाद भी कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+