राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- 'लिंचिंग' का सबसे बड़ा उदाहरण 1984 में हुईं घटनाएं
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। संसद का शीतकालीन सत्र अब अपने अंतिम दिनों में पहुंच गया है, लेकिन कई मुद्दों को लेकर विपक्ष का हंगामा अभी भी जस के तस जारी है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पत्रकार के सवाल के जवाब में उससे पूछा- 'क्या आप सरकार के लिए काम करते हैं?' इस पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया। वहीं बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के 'लिंचिंग' वाले ट्वीट को लेकर भी कांग्रेस नेता पर हमला बोला है।

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा, '2014 से पहले 'लिंचिंग' शब्द सुनने में भी नहीं आता था।' राहुल के इस ट्वीट के बाद अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता अमित मालवीय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लेकर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'लिंचिंग' का सबसे बड़ा उदाहरण 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद हुई घटनाएं हैं।
यह भी पढ़ें: एशिया के सबसे बड़े टेंट विक्रेता लल्लू जी एंड संस का इलाहाबाद गोडाउन जलकर खाक, भारी नुकसान
राहुल पर अनुराग का हमला
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें 'लिंचिंग' शब्द पर सवाल किए जाने के बाद राहुल गांधी ने पत्रकार से कहा कि वह सरकार की दलाली न करें। अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में कहा, ''लिंचिंग' पर आज मीडिया के एक सवाल का राहुल गांधी का जवाब, हमें आपातकाल के युग की याद दिलाता है।' वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए उन्होंने राजीव गांधी का एक वीडियो शेयर किया।
अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो
वीडियो के साथ अमित मालवीय ने कैप्शन में लिखा, मिलिए राजीव गांधी से, मॉब लिंचिंग के जनक, सिखों के खून से लथपथ जनसंहार को सही ठहराते हुए। कांग्रेस सड़कों पर उतरी, खून का बदला खून से लेंगे जैसे नारे लगाए, महिलाओं से बलात्कार किया, सिख पुरुषों के गले में जलते टायर लपेटे, जबकि कुत्तों को नालों में फेंके गए जले हुए शवों पर रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications