फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप बोले-जो भक्त मुझे ट्रोल करेंगे, मैं उनके बॉस को और अधिक ट्रोल करूंगा
हिंदी फिल्मों के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप ने एक बार फिर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप ने एक बार फिर सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीटर एकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के जिन लोगों ने भी नरेंद्र मोदी के नाम भाजपा को वोट दिया था, अब उन सभी लोगों को अपनी भूल का एहसास हो रहा है। अनुराग ने लिखा कि लोग डाइनिंग टेबल पर बैठकर अपनी गलती पर विचार करते हैं।

आपको बताते चले कि इस पहले भी अनुराग कश्यप ने सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ट्वीट किया था। अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की ट्रोल आर्मी की तारीफ की तो वहीं दूसरे ट्वीट में अनुराग कश्यप ने उन लोगों पर निशाना साधा जिन्होंने मोदी को वोट दिया था। अनुराग ने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी ट्रोल आर्मी मस्त है। क्या आपने उनके लिए प्राइवेट क्लासेस दिलाई थीं।
अनुराग कश्यप के दो ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और इसके बाद अनुराग कश्यप की निजी जिंदगी तक के सवाल पूछे जाने लगे। अनुराग कश्यप ने ट्रोल किए जाने के बाद भी रोचक जवाब दिया और नए साल का रिजॉल्यूशन करते हुए कहा ट्वीट किया कि जो भक्त लोग मुझे ट्रोल करेंगे, मैं उनके बॉस को और अधिक ट्रोल करूंगा। चलो ट्रोल-ट्रोल खेलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications