Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनुराग कश्यप ने कहा रवि किशन भी चरस पीते थे, अब सांसद ने किया पलटवार

अनुराग कश्यप ने कहा रवि किशन भी चरस पीते थे, अब सांसद ने किया पलटवार

मुंबई। अभिनेता से नेता बने सांसद रविकिशन ने मानूसन सत्र में बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर जांच की मांग सरकार से की थी। जिसके बाद बॉलीवुड की हस्तियां रविकिशन पर हमला बोल रही हैं। फिल्‍म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं का सेवन करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसद रवि किशन के बयान पर निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने बड़ा ही कड़ा प्रहार किया था।अनुराग कश्‍यप ने कहा कि रवि किशन अपने दिन की शुरुआत चरस के साथ 'जय बम भोले' बोलकर करते थे। अब रविकिशन ने अनुराग कश्‍यप के इस बड़े आरोप पर पलवार किया है।

रविकिशन बोले- यह कोई रहस्‍य नहीं है कि...

रविकिशन बोले- यह कोई रहस्‍य नहीं है कि...

सांसद रवि किशन ने कहा कि मुझे अनुराग कश्यप से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं थी। यह कोई रहस्य नहीं है कि मैं शिव का भक्त हूं इसलिए मैं उनके नाम का जाप करता हूं। मैं दुखी हूं कि वह ड्रग्स के खिलाफ इस लड़ाई के मुद्दे पर मेरा समर्थन नहीं किया। भाजपा सांसद रविकिशन ने आगे कहा कि कोई कहेगा कि मैंने धूम्रपान किया और अब मैं सिर्फ इसलिए साफ हूं क्योंकि मैं एक मंत्री हूं, जो मैं नहीं हूं।

 अनुराग कश्‍यप ने कहा

अनुराग कश्‍यप ने कहा "रविकिशन चरस पीते थे"

गौरतलब है कि एक साक्षात्कार में अनुराग कश्यप ने कहा है कि रवि किशन ने उनकी पिछली फिल्म 'मुक्काबाज' में काम किया और उनका दिन जय शिव शंकर, जय बम भोले कहने से शुरू होता है। वह जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब चरस पीते हैं। इस बात को हर कोई जानता है। पूरी दुनिया जानती है। एक कोई अकेला आदमी भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होगा जिसे न पता हो कि रवि किशन धूम्रपान करते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अब मंत्री बनने के बाद छोड़ दिया हो।

अनुराग ने रविकिशन के बारे में बताई ये बात

अनुराग ने रविकिशन के बारे में बताई ये बात

अनुराग कश्‍यप बोलेमैं रवि को जज नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कभी भी चरस को ड्रग के तौर पर नहीं देखा। इसके आधार पर कहा जाए कि ड्रग का सेवन किया जा रहा है ये नहीं बोल सकते हैं। चरस लेने की वजह से रविकिशन का काम कभी प्रभावित नहीं हुआ उन्‍होंने हमेशा अपना काम अच्छा किया है। चरस के सेवन उन्‍हें बेकार नहीं बनाया और न ही उन्‍हें वहशी बनाया। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जिसे लोग ड्रग्स के साथ जोड़ते हैं। अनुराग ने कहा कि चरस का सेवन करने के बावजूद जब रविकिशन ड्रग को लेकर नैतिकता की बात करते हैं तो मुझे इससे समस्या होती है।

रविकिशन ने किया था ये खुलासा

रविकिशन ने किया था ये खुलासा

बता दें रवि किशन ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में भी यह पहुँच चुका है और एनसीबी इसकी जाँच कर रही है। हालांकि संसद में रवि के बयान की जया बच्चन ने भी आलोचना की थी और रविकिशन का नाम लिए बोला था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।

pic
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+