VIDEO: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शेयर किया फर्स्ट KISS का किस्सा, हो गई थी गड़बड़
मुंबई, 20 मई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अनुराग की बेटी आलिया कश्यप भी अपने पिता की तरह ही चर्चा में बनी रहने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक यूट्यूब वीडियो में निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। फैंस से सवाल-जवाब के इस सेशन में आलिया ने अपनी पहली किस का किस्सा भी सुनाया, हालांकि इसे लेकर उनका अनुभव कुछ खास नहीं रहा।

आलिया कश्यप ने खोले निजी जिंदगी के राज
आपको बता दें कि आलिया कश्यप का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है जिसमें वह दिलचस्प वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका 'गर्ल टॉक' पार्ट 2 वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ी बातें शेयर की। आलिया ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ब्वॉयफ्रेंड बनाने की पहल की थी, इतना ही नहीं उसके साथ पहली किस के लिए भी आलिया ने ही पहल की थी। वीडियो में आलिया अपनी रूममेट इदा के साथ नजर आ रही हैं।

शेन ग्रीगोइरे को डेट कर रही हैं आलिया
आलिया कश्यप ने बताया कि वह अपनी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे से डेटिंग ऐप पर मिली थीं। शेन के साथ बिताया हर एक पर आलिया को आज भी याद है। आलिया बताती है कि करीब दो महीने बाद ऐप पर चैटिंग करने के बाद जब वह शेन से मिलीं तो काफी एक्साइटेड थीं। आलिया को लगा था कि शेन उन्हें किस करेंगे। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

बातों-बातों में ही कर लिया किस
आलिया ने कहा, शेन ने किस नहीं किया, शायद उसे डर था कि मैं बुरा ना मान जाऊं, हालांकि बाद में मैंने ही किस कर लिया। उस समय सिचुएशन बहुत अजीब हो गई थी, मैं इस बारे में काफी सोच रही थीं, नर्वस थी। बात करते-करते अचानक मैंने उसे किस कर लिया। आलिया ने लड़कों में अपनी पसंद के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें ब्वॉयज के बाल, आंखे और स्माइल पसंद आती है।

लड़कों में क्या है पसंद?
साथ ही आलिया कश्यप ने यह भी कहा कि लड़को का ह्यूमर भी मैटर करता है, वह दूसरों के साथ कैसे पेश आते हैं यह भी मायने रखता है। वेटर के साथ उनका बर्ताव और किसी से बात करने का लेहजा भी उनका स्वभाव बता देता है। आलिया ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एंग्जाइटी (चिंता) को दूर करने के लिए वह खुद को बिजी रखती है, यह बात उनके थेरपिस्ट ने भी सिखाई है। आलिया का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: Sad News: बॉलीवुड से फिर आई दुखद खबर, गायक अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications